{"_id":"67d5d4c483ceff0dec032395","slug":"gorakhpur-news-11-pairs-of-holi-special-trains-will-run-from-the-railway-station-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-870912-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन से चलेगी 11 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन से चलेगी 11 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
एनईआर से संचालित हो रही है 46 स्पेशल ट्रेनें, 198 फेरों में चलेंगी
प्रमुख ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह, तो स्पेशल में कराएं बुकिंग
गोरखपुर। यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे विभिन्न स्टेशनों से बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन कर रहा है। त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेल प्रशासन गोरखपुर से 11 जोड़ी ट्रेनों का संचालन करा रहा है। जिन यात्रियों को प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही वह स्पेशल ट्रेनों से अपने गंतव्य को पहुंच सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिए 46 त्योहार विशेष ट्रेनें 198 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिए 40 त्योहार विशेष ट्रेनें 184 फेरों में चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर कुल 86 त्योहार विशेष ट्रेनें 382 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन विशेष ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर रेल यात्री अपनी यात्रा को सुगम एवं आनंददायक बना सकते हैं।
रेलवे स्टेशन पर बना होल्डिंग एरिया
होली पर यात्रियों के अतिरिक्त आवागमन को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इसमें यात्री पहुंचने लगे हैं। होल्डिंग एरिया में पीने के पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। यात्रियों को टिकट लेने की सुविधा को सुगम बनाने के लिए स्टेशन के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर एटीवीएम. मशीन लगाया गया है।