फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 10 sacks of expired medicines found thrown in the garbage heap in Mohaddipur

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर में कूड़े के ढेर में फेंकी मिलीं 10 बोरी एक्सपायर्ड दवाएं

Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 10 sacks of expired medicines found thrown in the garbage heap in Mohaddipur
अधिकांश दवाएं जन औषधि केंद्रों की बताई जा रही हैं
विज्ञापन

गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित हाइडिल कॉलोनी में मंगलवार को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की एक्सपायर हो चुकीं करीब 10 बोरी दवाएं कूड़े के ढेर पर मिलीं। कबाड़ बीनने वाले इन दवाइयों को एकत्रित कर रहे थे। यह देख किसी ने अफसरों को सूचना दी तो औषधि निरीक्षक राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और दवाओं को जब्त कर नष्ट कराने की बात कही। ये दवाएं किस दुकान की हैं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

औषधि नियमों के अनुसार, एक्सपायर्ड दवाओं का उचित निस्तारण आवश्यक होता है, लेकिन शहर में दवा निस्तारण की कोई व्यवस्था ही नहीं है। भालोटिया मार्केट में तो सामने खुले मैदान में ही दवाएं फेकी जाती हैं। वहीं, ग्रामीण इलाके में इन्हें नष्ट करने के बजाय दुकानदार बेच भी देते हैं। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर दवाएं फेंकी गई थीं, वहां नगर निगम के सफाईकर्मी अक्सर कूड़ा इकट्ठा करते हैं। हालांकि, यह कोई आधिकारिक डंपिंग साइट नहीं है, फिर भी यहां रोजाना कचरा गिराया जाता है और कई दिनों तक नहीं उठाया जाता। इससे राहगीरों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर में कुछ कूड़ा बीनने वाले यहां से खुले में फेंकी दवाएं बीनकर ले जा रहे थे। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी गई तो कुछ देर बाद ड्रग इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि 10 बोरियों में भरी दवाएं मिलीं। डीआई राहुल कुमार ने कहा, एक्सपायर्ड दवाओं को इस तरह फेंकना गलत है। जब्त की गई दवाओं के बैच नंबर के आधार पर संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed