फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Nagar Nigam Oil theft not stopping even with use of technology

Gorakhpur Nagar Nigam: तकनीक के इस्तेमाल से भी नहीं रुक रही तेल की चोरी, निरीक्षण में खुला मामला

Sat, 18 Jun 2022 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Nagar Nigam Oil theft not stopping even with use of technology
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की ओर से तकनीक के इस्तेमाल के बावजूद ड्राइवर तेल चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान कुछ ड्राइवरों को ऐसा करते हुए पकड़ा।

विज्ञापन


तेल चोरी को रोकने के लिए नगर निगम के वाहनों में रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) सिस्टम लगाए गए हैं। पिछले कई दिनों से नगर निगम वाहनों में तेलों की चोरी व आरएफआईडी रिंग में गड़बडी की सूचना मिल रही थी। इस पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार सुबह नगर निगम की गाड़ियों में तेल भरने वाले वाले सभी इंडियन आयल पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो गाड़ियों के ड्राइवर आरएफआईडी रिंग हाथ में लेकर वाहन में ईंधन भरवाते मिले। एक गाड़ी में आरएफआईडी रिंग तार की मदद से वाहन के टंकी में बांधी गई थी।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कुछ ड्राइवर हमेशा आरएफआईडी डिवाइस हाथ में लेकर तेल भरवाते हैं। लाल डिग्गी स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर मैजिक ड्राइवर मंजीत यादव आरएफआईडी रिंग हाथ में लेकर तेल भराते पकड़ा गया। ड्राइवर ने बताया की वाहन चलने के दौरान आरएफआईडी डिवाइस निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आरएफआईडी के तेल भरवाने पर रुकेगा भुगतान

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि कई ड्राइवर आरएफआईडी डिवाइस हाथ में लेकर गाड़ियों के अलावा गैलन में अलग से तेल भरवा लेते है। ऐसा करने वालों का नाम व मोबाइल नंबर नोट कर नगर निगम को उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और मैनेजरों को निर्देशित किया गया है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना डिवाइस लगी गाड़ियों में ईधन न दें। ऐसा करने पर भुगतान रोक दिया जाएगा। साथ ही कहा गया है कि प्रात: सात बजे के बाद ईंधन न दिया जाए। अगर वाहन दूसरी पाली का है तो दोपहर बाद दो से पांच बजे तक ही ईंधन दिया जाए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed