{"_id":"657ad29a04bbe7e29e0e8ad4","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-make-pink-toilet-in-condom-buses-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परिवहन निगम की कंडम बसों से पिंक टॉयलेट बनवाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परिवहन निगम की कंडम बसों से पिंक टॉयलेट बनवाएगा नगर निगम
Thu, 14 Dec 2023 03:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Dec 2023 03:32 PM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पिंक टॉयलेट को कंडंम बसों में तैयार करवाने की योजना है। फिलहाल को शहर के अलग-अलग इलाकों में पिंक टॉयलेट बनवा दिए गए हैं। अब कुछ और जगहों पर बनवाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम शहर के कुछ स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनवाएगा। इसके लिए परिवहन निगम की कंडम हो चुकी बसों की खरीद कर रहा है। इनका प्रयोग पिंक टॉयलेट बनाने में करेगा। इन बसों को गुलाबी रंग में रंगा जाएगा। अंदर शौचालय के सभी उपकरण लगाए जाएंगे। इनको लगाने में कम स्थान लगेगा। वहीं शहरी इलाके में ज्यादा से ज्यादा टॉयलेट स्थापित हो सकेंगे। वहीं, नगर निगम शहर में कई जगहों पर आधुनिक टॉयलेट भी बनाकर तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
महानगर के प्रमुख बाजारों में टॉयलेट न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। कई बार इसके निर्माण की मांग उठ चुकी है, लेकिन जगह न होने के कारण दिक्कत होती है। कंडम बसों में उनकी साइज के अनुसार दो इंडियन और दो वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
टॉयलेट के अंदर वाशबेसिन, बच्चों का डायपर बदलने, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनिरेटर भी लगाए जाएंगे। ताकि गंदगी न फैले। अभी तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज, बजाज पार्क, रेलवे बस स्टेशने सामने और जिला महिला अस्पताल में पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं। वहीं, नगर निगम लक्ष्मीबाई पार्क, पंत पार्क, लालडिग्गी पार्क, हाल्सीगंज पार्क, ह्वी पार्क में बनवाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इन बाजारों में होती है अधिक परेशानी
जिन बाजारों में ज्यादा परेशानी हो रही है। इसमें भालोटिया मार्केट, रेती चौक, गीता प्रेस, घंटाघर, हिंदी बाजार, बक्शीपुर, साहबगंज, मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर, असुरन बाजार शामिल है।