{"_id":"61b58a71bcc08d659d22e3fc","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-house-will-be-ready-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इस महीने तैयार हो जाएगा गोरखपुर नगर निगम सदन, नगर आयुक्त ने दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: इस महीने तैयार हो जाएगा गोरखपुर नगर निगम सदन, नगर आयुक्त ने दिया ये निर्देश
Sun, 12 Dec 2021 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:06 AM IST
सार
नगर आयुक्त ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम का नया भवन इसी महीने बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। सदन भवन के सामने लगने वाली महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का स्थान भी निर्धारित हो चुका है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सीएंडडीएस और भवन का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर 25 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 नवंबर 2019 को सदन भवन का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जल निगम की निर्माण इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी गई है। निर्माण कार्य पूरा करने का समय फरवरी 2022 निर्धारित है, लेकिन समय से पहले इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है। वहीं नगर निगम प्रशासन मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप इसको दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरा कराने की कोशिश में लगा हुआ है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सीएंडडीएस के अलावा निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि 25 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाए।