{"_id":"61d2985996aa267fe70b7bae","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-board-meeting-begins-six-members-of-executive-will-be-elected","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नगर निगम बोर्ड बैठक शुरू, चुने जाएंगे कार्यकारिणी के छह सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नगर निगम बोर्ड बैठक शुरू, चुने जाएंगे कार्यकारिणी के छह सदस्य
Mon, 03 Jan 2022 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:01 PM IST
सार
मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि बैठक 11 बजे शुरू हो गई है। 12 बजे तक नामांकन होगा। 12 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम बोर्ड बैठक शुरू हो गई है। इसमें कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्यों का चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, वहीं भाजपा बैठक के पहले सर्वसम्मति से अपने प्रत्याशी तय करेगी।
विज्ञापन
मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि बैठक 11 बजे शुरू हो गई है। 12 बजे तक नामांकन होगा। 12 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। सर्वसम्मति न होने पर तीन बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
दो वर्ष होता है कार्यकाल
नियमानुसार दो वर्ष बाद कार्यकारिणी के सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाता है। इसी के तहत नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसमें भाजपा के आलोक सिंह विशेन, अभिषेक निषाद, मनु जायसवाल और आनंदवर्द्धन सिंह तथा समाजवादी पार्टी के रमेश यादव व शकुन मिश्रा शामिल हैं। कार्यकारिणी में अब भाजपा के ऋषि मोहन वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह गोली, राजेंद्र तिवारी, सपा के जियाउल इस्लाम, अफरोज गब्बर और मतीउद्दीन बचे हैं।
विज्ञापन
सपा ने दो प्रत्याशियों के नाम किए तय
आज हो रहे चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अभिमनयु मौर्या और असलम सन्नू को अपना प्रत्याशी बनाया है निर्दल प्रत्याशी के रूप में संजय यादव का चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं, भाजपा की ओर से छठी लाल गुप्ता, संतराज शर्मा, मीरा यादव के नाम की चर्चा है। मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि बोर्ड बैठक के पहले सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नाम तय कर लिए जाएंगे।