{"_id":"60f5a28a8ebc3e69074474cf","slug":"gorakhpur-mp-ravi-kishan-comment-on-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: सांसद रवि किशन ने बसपा पर किया पलटवार, बोले- 'ब्राह्मण राष्ट्रभक्त, बहकावे में नहीं आएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: सांसद रवि किशन ने बसपा पर किया पलटवार, बोले- 'ब्राह्मण राष्ट्रभक्त, बहकावे में नहीं आएगा'
Mon, 19 Jul 2021 09:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:34 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मणों को जोड़ने की मुहिम चलाई है। इस पर सपा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अब भाजपा सांसद ने बसपा पर हमला बोला है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के ब्राह्मण प्रेम पर गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को पलटवार किया है। कहा कि ब्राह्मण हमेशा से राष्ट्रभक्त रहा है। किसी बहकावे या फिर लालच में नहीं आएगा। भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी, फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
कहा कि बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मणों को जोड़ने की मुहिम चलाई है। इस पर सपा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अब भाजपा सांसद ने बसपा पर हमला बोला है। यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसलिए बसपा प्रमुख मायावती का ब्राह्मण प्रेम जागा है। मायावती को सत्ता का मोह सता रहा है। सपा भी डरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लिहाजा, भाजपा सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों को आइना दिखाने की जरूरत है। बताना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से ब्राह्मण के बेटे को सांसद बनाया है। तमाम ब्राह्मण मंत्री, विधायक, सांसद व अफसर वरिष्ठ पदों पर हैं। सपा या फिर बसपा के राज में ब्राह्मणों का जबरदस्त उत्पीड़न होता था। यह पूरा समाज नहीं भूला है। ब्राह्मण लालची नहीं होता है। वह देश के लिए जीता है। राष्ट्र व समाज के लिए चलता है
विज्ञापन
‘सरकार की आलोचना विपक्ष का चरित्र बना’
सांसद रवि किशन शुक्ला ने मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के कामकाज की आलोचना विपक्षी राजनीतिक दलों का चरित्र बन चुका है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से सब घबराते हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बेवजह हल्ला मचाते हैं। इसका जवाब जनता लगातार दे रही है। आगे के चुनावों में भी विपक्ष को करारा जवाब मिलेगा। सांसद ने कहा कि मानसून सत्र को लेकर उत्साहित हैं। व्यक्तिगत जनसंख्या नियंत्रण, मातृ सुरक्षा और कलाकारों के हित में 3 प्राइवेट बिल लेकर आने वाला हूं।