{"_id":"6102787ca129e01f5b757990","slug":"gorakhpur-miscreant-arrested-in-encounter-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: लगातार तीसरे दिन मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गोरखपुर का बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: लगातार तीसरे दिन मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गोरखपुर का बदमाश गिरफ्तार
Thu, 29 Jul 2021 03:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:14 PM IST
सार
स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी राघवेंद्र पांडेय भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में लगातार तीसरे दिन पुलिस से बदमाशों की हुई मुठभेड़ में लूट, छिनैती में वांछित गोरखपुर के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश सुरेंद्र जयसवाल के पैर में गोली लगी है। स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी राघवेंद्र पांडेय भी घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, वाल्टरगंज थाना के हरदिया बक्सई मोड़ के पास स्वाट टीम प्रभारी विकास यादव, एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश सिंह, एसओ वाल्टरगंज दुर्गविजय की संयुक्त टीम ने बदमाश को घेरा तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घायल अवस्था मे बदमाश और हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पर लूट, छिनैती सहित करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है।