फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली तक शुभ मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं, हर दिन कर सकते हैं खरीदारी

Mon, 09 Nov 2020 12:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
know Diwali shopping shubh muhurat day
खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दिवाली 14 नवंबर को है। इसकी तैयारियों में बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। कोराना काल में सूने पड़े बाजार अब गुलजार हो गए हैं। दिवाली में लोग गाड़ी, सराफा के अलावा प्रॉपर्टी की खरीदारी को शुभ मानते हैं। इसके लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार किसी भी तरह की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आठ नवंबर से दिवाली तक हर दिन शुभ ही शुभ है। कोई भी सामना किसी भी दिन-समय खरीदा जा सकता है।
know Diwali shopping shubh muhurat day
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि मुहूर्त छह नवंबर से बन गए थे। किसी को खरीदारी करनी है तो मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं। आठ नवंबर को कुमार योग में अहोई अष्टमी और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग बना है। इसमें भी लोगों को खरीदारी व कोई शुभ कार्य करना फलदाई रहेगा। नौ नवंबर को मधा नक्षत्र है इसमें कोई भी सामान खरीदा जा सकता है। सराफा, प्रॉपर्टी के साथ वाहनों की खरीदारी की जा सकती है। 10 नवंबर को पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक, ज्वेलरी और वाहन को घर लाना शुभ होता है।
know Diwali shopping shubh muhurat day
कॉस्मेटिक के सामानों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
11 नवंबर को उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र है। इसमें मंगल-चंद्रमा से महालक्ष्मी योग होने की वजह से हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। 12 नवंबर की शाम छह बजे से धनत्रोयदशी लग जाएगी। 13 तारीख को चतुर्दशी शाम चार बजकर 15 मिनट पर लग रही है। ऐसे में दोनों दिन खरीदारी की जा सकती है। 13 तारीख को छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में खरीदारी के लिए किसी मूहुर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। किसी भी दिन कोई भी सामान खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know Diwali shopping shubh muhurat day
ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
अगले एक सप्ताह में अनुमानित बाजार
  • सराफा- 100 करोड़ रुपये
  • इलेक्टॉनिक्स- 80 से 100 करोड़ रुपये
  • कपड़ा- 50 करोड़ रुपये (इसमें थोक व फुटकर दोनों हैं)
  • मिठाई- 25 से 30 करोड़ रुपये
  • वाहन- 300 करोड़ रुपये (छोटी और बड़ी गाड़ियां, इनमें बुकिंग और कैश खरीदारी समाहित है)
विज्ञापन
know Diwali shopping shubh muhurat day
कपड़ों की खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
  • पीसी ज्वेलर्स के संजय अग्रवाल ने बताया कि सराफा कारोबार में पिछले एक महीने से अच्छा उछाल आया है। अगले एक हफ्ते तक बाजार में मांग बनी रहेगी। दरअसल, त्योहार के साथ नवंबर की लगन की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं।
  • श्यामलाल सीतालाल बर्तन स्टोर के सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि लंबे समय बाद बर्तनों की मांग बढ़ी है। इस समय पीतल और फूल के बर्तन लोग अधिक खरीद रहे हैं। तांबा, पीतल, कांसा के बर्तनों की मांग अधिक है।
  •  एचएन सिंह चौराहा स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक के अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार नवंबर में लगन को देखते हुए बिक्री बढ़ी है। लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। आने वाले दिनों में भी खरीदारी बढ़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed