गोरखपुर महोत्सव: ढाई सौ स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल, डीएम की अध्यक्षता में बनी चयन कमेटी
गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें लोक गीत, सुगम संगीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, वाद्य वृंद, मोनो एक्टिंग एवं अन्य टैलेंट शामिल होंगे। सभी प्रतियोगिता खुले आयु वर्ग के लिए होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड गायक बी प्राक, कनिका कपूर, कल्पना पटवारी और सुरेश वाडेकर के साथ ही ढाई सौ स्थानीय कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। बॉलीवुड के एक बड़े म्यूजिकल बैंक को बुलाने के लिए बातचीत अंतिम दौर में है। डीएम की अध्यक्षता में बनी चयन कमेटी ने कलाकारों की सूची तैयार कर ली है। इसमें पिछले साल प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को शामिल नहीं किया गया है।
11 से 13 जनवरी तक होने वाले गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड के साथ भोजपुरी नाइट के कलाकारों को रखा गया है। स्थानीय कलाकारों में लोक विधाओं को तवज्जो दिया गया है। बुधवार को कलाकारों के नाम की सूची जारी हो सकती है। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में बड़े कलाकारों का कार्यक्रम अलग-अलग दिन रखा गया है।
पूरे दिन शिल्प मेले में लोग जाएंगे और शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखेंगे। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि ढाई सौ स्थानीय कलाकारों को मंच देने की योजना है। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। एक म्यूजिक बैंड से बातचीत बुधवार तक फाइनल होने की उम्मीद है। महोत्सव को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
टैलेंट हंट में पंजीकरण का आज अंतिम दिन
गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें लोक गीत, सुगम संगीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, वाद्य वृंद, मोनो एक्टिंग एवं अन्य टैलेंट शामिल होंगे। सभी प्रतियोगिता खुले आयु वर्ग के लिए होगी। प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण बुधवार तक किया जाएगा।
गोरखपुर महोत्सव की बेबसाइट www.gorakhpurmahotsav.co.in ऑनलाइन पर आवेदन कर पंजीकरण कराया जा सकता है। चयनित प्रतिभागी को गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। पंजीकृत कलाकारों का ऑडिशन पांच व छह जनवरी को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लिया जाएगा। यह जानकारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव यूपी सिंह ने दी।