{"_id":"5ea7c4208ebc3e90af11bb96","slug":"gorakhpur-lockdown-70-factories-allowed-to-work-in-gida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Lockdown: गीडा में 70 फैक्ट्रियों को काम की मिली अनुमति, ऐसे मिलेगी उद्योगों को रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Lockdown: गीडा में 70 फैक्ट्रियों को काम की मिली अनुमति, ऐसे मिलेगी उद्योगों को रफ्तार
Tue, 28 Apr 2020 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में धीरे धीरे ही सही लॉकडाउन के दौरान ही गोरखपुर के उद्योगों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। सोमवार को गीडा औद्योगिक क्षेत्र की पांच और फैक्ट्रियों में निर्माण और उत्पादन को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
आईटी पार्क प्रबंधन ने निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति ली तो आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज को ऑनलाइन क्लासेज चलाने की। गीडा में अब तक 70 उद्योगों को संचालन की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
चप्पल की मशहूर कंपनी एआरपी प्राइवेट लिमिटेड समेत चार और इंडस्ट्रीज को उत्पादन की अनुमति दे दी गई। एआरपी प्राइवेट लिमिटेड काफी समय से फैक्ट्री शुरू करने को लेकर प्रयासरत था, लेकिन वर्करों के लिए पास नहीं बन पाने की वजह से फैक्ट्री शुरू नहीं हो पा रही थी। गीडा के पीआरओ और संपत्ति सिविल संजय तिवारी ने बताया कि सोमवार को कुल 65 पास जारी किए गए हैं। इनमें 33 व्यक्तिगत और 28 वाहनों के पास शामिल हैं।
विज्ञापन
महावीर जूट मिल में दो शिफ्ट में हो रहा है काम
महावीर जूट मिल में एक तिहाई वर्करों की मदद से दो शिफ्ट में जूट के बोरों को उत्पादन शुरू हो गया है। गेहूं की सरकारी खरीद के मद्देनजर जूट के बोरों की आवश्यकता को देखते हुए फूड कारपोरशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने भी महावीर जूट मिल के निदेशकों से संपर्क किया था। महावीर जूट मिल के निदेशक पीके मसकरा ने कहा कि सारे मानकों का पालन करते हुए दो शिफ्ट में फैक्ट्री में काम हो रहा है।
केएम मर्चेंटाइल ने दिया जवाब
निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, हरेक श्रमिक के मास्क नहीं पहनने आदि के मामले में सोमवार को कंपनी की ओर से गीडा प्रशासन को मानकों का पालन करने के संबंध में लिखित आश्वासन दिया गया। गीडा प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर अगली बार मानकों में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो कंपनी को सीज कर दिया जाएगा।
गोरखनाथ इंडस्ट्रियल इस्टेट की फैक्ट्रियों को भी जारी होने लगे पास
उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि सोमवार को गोरखनाथ इंडस्ट्रियल इस्टेट और इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों के वर्करों और वाहनों के लिए पास जारी करने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को पांच पास जारी किए गए हैं।
गोरखनाथ इंडस्ट्रियल इस्टेट की फैक्ट्रियों को भी जारी होने लगे पास
उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि सोमवार को गोरखनाथ इंडस्ट्रियल इस्टेट और इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों के वर्करों और वाहनों के लिए पास जारी करने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को पांच पास जारी किए गए हैं।