फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Khichdi Mela 2421 police personnel including ATS deployed in security

गोरखपुर खिचड़ी मेला: सुरक्षा में एटीएस समेत 2421 पुलिस जवान तैनात, बदला रहेगा यातायात

Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि श्रद्धालु सुरक्षित रुप से मंदिर में प्रवेश कर सके। उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसे लेकर रुट डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Khichdi Mela 2421 police personnel including ATS deployed in security
गोरखनाथ मंदिर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर खिचड़ी मेले की सुरक्षा के लिए, एटीएस के साथ ही 2421 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि श्रद्धालु सुरक्षित रुप से मंदिर में प्रवेश कर सके। उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसे लेकर रुट डायवर्जन किया गया है, गोरखनाथ मंदिर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पांच एसपी, 12 सीओ, 59 इंस्पेक्टर/थानेदार, 400 दरोगा, 22 महिला दरोगा,1427 सिपाही, 357 महिला सिपाही, 9 टीएसआई, 74 ट्रैफिक पुलिस, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी जल पीएसी रहेगी। एसएसपी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले के लिए रुट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है।
विज्ञापन

 

इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

  • दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की तरफ किसी प्रकार की दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया एंव रिक्शा का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगें।
  • तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायूंपुर चौराहा होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ।
  • रामलीला मैदान से सिंधी गली से गोरखनाथ मंदिर की तरफ।
  • जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ।
  • रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ।
  • दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ।
  • कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर/गोरखनाथ थाना की तरफ।
  • जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ।

इधर से जाएंगे वाहन

  • वाराणसी/लखनऊ की तरफ से फरेंदा महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओ के वाहनो को छोड़कर) कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे एवं फरेन्दा, महराजगंज से लखनंऊ/वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन जंगल कौड़िया, चिउटहा से कालेसर सहजनवॉ फोरलेन होते जाएंगे।
  • फरेंदा से गोरखपुर आने वाले चार पहिया एंव भारी वाहन (ट्रक, बस,मिनी बस,ट्रैक्टर-ट्राली) श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर बरगदवां चैकी से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहं आएगी।
  • धर्मशाला चैराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार आटो, मैजिक, लोडर प्रतिबन्धित रहेगे वे वाहन धर्मशाला से असुरन चैराहा खजान्ची होते हुए जाएंगे।

 

पीपीगंज, फरेंदा की तरफ आने और जाने वाले वाहन इधर से गुजरेंगे

  • गोरखपुर महानगर क्षेत्र/देवरिया, कुशीनगर/नौसढ़ से पीपीगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले भारी/राजकीय मोटर गाड़ियां,बसे ( श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर ) मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाइ पास, पादरी बाजार चौराहा, फातिमा अस्पताल, खचान्जी चैराहा, स्पोर्ट कालेज,घोषीपुरवा, भगवानपुर,नकहा होते हुए बरगदवा चैकी पेट्रोल पम्प के सामने बरगदवा तिराहा मुख्य सड़क पर पहॅचकर पीपीगंज सोनौली की तरफ जाएंगी।
  • इसी प्रकार सोनौली,फरेन्दा,पीपीगंज की तरफ से आने वाले भारी/राजकीय मोटर गाड़ियां, बसें (श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर) बरगदवा चैकी तिराहा से भगवानपुर घोषीपुरवा, स्पोर्ट कालेज, खजान्ची चैराहा,फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चैराहा, जेल बाइ पास, चार फाटक ओवरब्रिज होते हुए महानगर में प्रवेश कर अपने गन्तव्य स्थान को जायेगें।
  • बरगदवां के बाद आवास-विकास कालोनी इन्डस्ट्रीयल एरिया की तरफ से आने वाली मोटर साइकिलें आदि छोटी गाड़ियां ग्रीन सिटी के पास मुख्य सड़क ग्रीन सिटी मोड़ से सुबाष चन्द्र बोष नगर कालोनी होते हुये सुरजकुण्ड़ ओवरब्रिज होकर जाएंगे
  • गोरखपुर महानगर क्षेत्र की ओर से महराजगंज पिपराइच, रोड की तरफ जाने/आने वाली गाड़ियां सीएस चैराहा,मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाइ पास, पादरी बाजार चैराहा, फातिमा अस्पताल, खचान्जी चैराहा होते हुए महराजगंज की ओर जाएंगी
  • यातायात तिराहा से वाहनों के डायवर्जन होने उपरान्त सोनौली, फरेन्दा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, जाने वाले छोटे वाहन रेलवे स्टेशन, के सामने से , रेलवे अण्डरपास, विछिया तिराहा, कौवाबाग, पादरी चौराहा, खजान्ची चैराहा होते हुए जाएंगे
  • यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर होते हुये बरगदवां की ओर जाने वाले भारी वाहन (बस, ट्रक,ट्रैक्टर) एवं बरगदवां से गोरखनाथ मंदिर होते हुए यातायात तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबन्ध रात्रि में नो-इन्ट्री खुलपे के बाद भी रहेगा।
  • आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओवरब्रिज से लेबर तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

गोरखनाथ मंदिर में आने वाहनों की यहां होगी पार्किंग

  • लखनऊ व वाराणसी मार्ग से आने वाले बड़े वाहन बस व ट्रैक्टर-ट्राली आदि, जो गोरखनाथ मंदिर जाएंगे का पार्किग स्थल भगवती इंटर कॉलेज मैदान।
  • देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी मार्ग एवं यातायात कार्यालय की तरफ से जाने वाले दो पहिया/चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल आरपीएफ ग्राउंड।
  • सोनौली व महराजगंज से आने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्राली को पार्किंग स्थल स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनो तरफ।
  • कुशीनगर देवरिया की तरफ से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं बस  मोहद्दिपुर, पादरी ,खजान्ची से बरगदवां से आकर स्प्रिंगर मोड रोड के दोनो तरफ पार्क होंगे।
  • नगर क्षेत्र से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल रामलीला मैदान अधियारीबाग।
  • बरगदवां की तरफ से गोरखनाथ मंदिर आने वाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल कुष्ठ आश्रम।
  • बरगदवां की तरफ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले दो पहिया /चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल औद्योगिक संस्थान मोड़ रोड के दोनो साइड एवं रामनगर चौराहा से लेबर तिराहा के मध्य।
  • अधिकारी/कर्मचारीगण के दो पहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग मेवालाल गुरुकुल विद्यालय में पार्क होगे।
  • दुर्गाबाड़ी चौराहा की तरफ से जाने वाले दो पहिया/तीन पहिया वाहनों की पार्किग लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed