फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Jewelry businessman shot after failing in robbery

गोरखपुरः लूट में असफल होने पर आभूषण कारोबारी को गोली मारी

Wed, 29 Jan 2020 11:35 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 29 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Jewelry businessman shot after failing in robbery
Crime news - फोटो : अमर उजाला।

हरपुर बुदहट के कटसहरा कस्बे में मंगलवार की शाम 5.30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे आभूषण कारोबारी डॉ. उमानाथ वर्मा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट मेें असफल होने पर गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी है। बदमाशों ने असलहे के बट से उनका सिर भी फोड़ दिया है। आसपास के लोगों के जुटने पर बदमाश फायर करते हुए देवरिया की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर गोली लगने से घायल उमानाथ को सहजनवां सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बार जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चौरीचौरा निवासी डॉ. उमानाथ वर्मा हरपुर बुदहट के कटसहरा चौराहे पर किराए के कमरे में पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी कटसहरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मकान के बगल स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल में उमानाथ ने आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे वह दुकान बंद कर बैग लेेकर घर जाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश असलहा लिए बाइक से उतरे और उनके हाथ से बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले असलहे के बट से वार कर उनका सिर फोड़ा और फिर गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से डॉ. उमानाथ वहीं गिर पड़े। इस दौरान आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस और दो खोखे बरामद किए। जिला अस्पताल पहुंची उनकी पत्नी ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश पति के हाथ से बैग छीन रहे थे। विरोध करने पर गोली मार दी और फायर करते हुए भाग गए। बताया कि बदमाश हेलमेट लगाए थे। सभी के हाथों में असलहे थे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

कस्बे के लोगों के अनुसार बदमाश फिल्मी अंदाज में हाथों में असलहा लेकर आए। एक बदमाश असहला लेकर बाइक पर बैठा रहा और दो नीचे उतरे। लोगों के अनुसार तीनों के हाथों में असलहे थे। एक के हाथ में राइफल तो दूसरे के हाथ में रिवाल्वर था। वे ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

क्राइम ब्रांच भी तलाश में जुटी
घटना के बाद सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह के दुस्साहसिक वारदात
जिले में पहले भी इस तरह की दुस्साहसिक वारदात हो चुकी हैं। वर्ष 2016 में कटसहरा में ही बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था और फायर करते हुए फरार हो गए थे। वहीं चौरीचौरा इलाके में भी दो वर्ष पूर्व बाइक सवार बदमाश व्यापारी को गोली मारकर फायर करते हुए फरार हो गए थे।

जनवरी 2019 में बांसगांव के बसौली मेें ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वे फायर कर भाग रहे थे कि ग्रामीणों ने एक को पकड़कर जमकर पीटा था। 18 नवंबर 2019 को बेलीपार मेें बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर आनंद स्वरूप को गोली मारकर हत्या कर दी थी और रकम लूट कर फरार हो गए थे।

एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने कहा कि लूट में असफल होने पर बदमाशों ने सराफ को गोली मारी है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज करेगी। जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed