फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur jee entrance exam

फिजिक्स व केमेस्ट्री में उलझे, मैथ ने दी राहत

Thu, 03 Sep 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur jee entrance exam
नौसड़ केन्द्र से जेईई का परिक्षा देकर निकलते परिक्षार्थी - फोटो : GORAKHPUR CITY
जेईई : फिजिक्स और केमेस्ट्री में उलझे, मैथ्स ने दी राहत
विज्ञापन

गोरखपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में बुुधवार को बीटेक के पेपर कराए गए। छह केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 2000 विद्यार्थी नामांकित थे जिसमें 160 ने परीक्षा छोड़ दी। विद्यार्थियों को फिजिक्स और केमेस्ट्री ने कुछ जरूर उलझाया लेकिन मैथ के सवालों ने राहत दी।
परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. अजीत दीक्षित ने बताया कि सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए विद्यार्थियों को पहले सर्किल बनाकर खड़ा कराया गया। इसके बाद 15-15 विद्यार्थियों को प्रवेश कराया गया। इसी तरह निकलने के दौरान भी इसका पालन हुआ। उन्होंने बताया कि कुल नामांकित 2000 में 1840 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी बातें
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटा पहले रिपोर्ट करना होगा। आधा
घंटे पहले गेट बंद हो जाएगा।
- प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- प्रवेश पत्र, पारदर्शी बाल प्वाइंट पेन, उपस्थिति पंजिका पर चिपकाने के लिए
अतिरिक्त फोटो, 50 एमएल का हैंड सैनिटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा
सकेंगे।
केमेस्ट्री के सवालों से दिक्कत हुई। मैथ के सवाल तो बहुत आसान थे, मगर बड़े थे। पेपर बहुत अच्छा हुआ है। सेंटर पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व हैंड सैनिटाइज की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत राज दुबे
एक घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंच गया था, लाइन लगवाकर प्रवेश कराया गया। फिजिक्स और मैथ मुझे आसान लगा। केमेस्ट्री के सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे। जिसने पूरा सेलबेस पढ़ा होगा उसे दिक्कत नहीं हुई होगी।- नीतिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed