{"_id":"6448bd14a3ba093165062776","slug":"gorakhpur-intermediate-second-topper-aastha-gupta-in-up-board-result-2023-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट की सेकेंड टॉपर: चाय-समोसा बेचकर पढ़ाया, बिटिया ने कायम रखा भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट की सेकेंड टॉपर: चाय-समोसा बेचकर पढ़ाया, बिटिया ने कायम रखा भरोसा
Wed, 26 Apr 2023 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
एमजी इंटर कॉलेज के बगल में मनोज गुप्ता की समोसे और चाय की दुकान है। बिटिया बचपन से होनहर थी, तो उन्होंने पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बिटिया भी पिता के सपनों को पूरा करने में जुटी है। आस्था ने बताया कि नीट की तैयारी में अभी से जुट गई हूं। डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है।
विज्ञापन
आस्था गुप्ता 95.2को मिठाई खिलाते पिता मनोज कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समोसा-चाय बेचकर अपने बच्चों को शिक्षा की राह पर आगे बढ़ाने वाले मनोज कुमार गुप्ता मंगलवार को गदगद नजर आए। उनकी बेटी आस्था गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले की टॉप सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
बधाई स्वीकार कर रहे आस्था के पिता मनोज और मां निशा गुप्ता की आंखों में खुशी के आंसू थे। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी आस्था सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन
एमजी इंटर कॉलेज के बगल में मनोज गुप्ता की समोसे और चाय की दुकान है। बिटिया बचपन से होनहर थी, तो उन्होंने पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बिटिया भी पिता के सपनों को पूरा करने में जुटी है। आस्था ने बताया कि नीट की तैयारी में अभी से जुट गई हूं। डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही हूं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बेटियां बनीं सिरमौर, हाईस्कूल पर इंटर दोनों में टॉपर
सोशल मीडिया से दूर रहने वाली आस्था का कहना है कि पिता को मुझसे बहुत उम्मीदें है, जिसे टूटने नहीं दूंगी। उधर, मनोज गुप्ता का कहना है कि बेटी की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दूंगा।
आस्था गुप्ता- इंटरमीडिएट टॉपर- 95.20 फीसदी
पिता का नाम- मनोज कुमार गुप्ता
माता- निशा गुप्ता
भाई- दो
लक्ष्य- डाॅक्टर बनना
पंसद- किताबें पढ़ना और यात्राएं करना
सफलता का मंत्र
शिक्षकों ने जो पढ़ाया, उसका लगातार रिवीजन करना। तीन से चार घंटे पढ़ना। पूरे कोर्स को अलग-अलग वर्गाें में बांटकर उसकी तैयारी करना।
पिता का नाम- मनोज कुमार गुप्ता
माता- निशा गुप्ता
भाई- दो
लक्ष्य- डाॅक्टर बनना
पंसद- किताबें पढ़ना और यात्राएं करना
सफलता का मंत्र
शिक्षकों ने जो पढ़ाया, उसका लगातार रिवीजन करना। तीन से चार घंटे पढ़ना। पूरे कोर्स को अलग-अलग वर्गाें में बांटकर उसकी तैयारी करना।