{"_id":"67bae479b72a9107010c4a20","slug":"gorakhpur-hookah-bar-gang-rape-case-counsellor-counselled-reshma-and-muskan-in-jail-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अधिक रुपयों का लालच था...बुरी संगती में इज्जत गवां बैठी', काउंसिलिंग में रोई मुस्कान; रेशमा ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अधिक रुपयों का लालच था...बुरी संगती में इज्जत गवां बैठी', काउंसिलिंग में रोई मुस्कान; रेशमा ने कही ये बात
Sun, 23 Feb 2025 02:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:35 PM IST
सार
गोरखपुर हुक्का बार प्रकरण में जेल में काउंसलर ने रेशमा और मुस्कान से मिलकर काउंसिलिंग की। इस दौरान मुस्कान रो पड़ी। जबकि काउंसिलिंग के दौरान रेशमा खान बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखी। इतना सब होने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है और न ही उसे कोई मलाल है।
विज्ञापन
हुक्का बार केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार में नाम आने के बाद बदनामी झेल रही मुस्कान जेल में काउंसिलिंग के दौरान गंदी संगत से जुड़ी कड़वी यादों को लेकर फफक पड़ी।
काउंसलर से बोली कि नर्सिंग का कोर्स करके वह एक हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा करती थी। न जाने कौन सी बुरी घड़ी आई थी कि होटल फ्लाई इन के पास किराए पर कमरा ले लिया। ज्यादा पैसों की लालच में बुरी संगत में पड़ी।
होटल वाले गैंग के जाल में ऐसी फंसी कि आज जेल में हूं और मान-सम्मान गवां बैठी। उसने टीम से दावा किया कि कभी किसी लड़की को फंसाने का काम नहीं किया। जिला जेल में मुस्कान और रेशमा की काउंसिलिंग स्वेच्छा श्रीवास्तव कर रही हैं।
विज्ञापन
खोराबार के कुसम्ही बाजार के पास रहने वाली मुस्कान ने यह भी बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए होटल फ्लाई इन में नौकरी करने लगी थी। क्या पता था कि वहां कुचक्र में फंसकर यह दिन देखना पड़ेगा।

Trending Videos
रेशमा बोली.. तबाही की असली जड़ नंदिनी
काउंसिलिंग के दौरान रेशमा खान बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखी। इतना सब होने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है और न ही उसे कोई मलाल है। उसने काउंसलर से कहा कि उसका बॉयफ्रेंड पहले से ही इसी जेल में है, इसलिए वह निश्चिंत है।

हालांकि अभी उससे मिल नहीं पाई है। बातचीत के दौरान उसने काउंसलर को लड़कियों की तबाही की असली जड़ नंदिनी को बताया। उसने बताया कि वही लड़कियों को फंसाकर हुक्का बार में लाती थी। विशेषज्ञ ने बताया कि लगातार काउंसिलिंग की जा रही है, ताकि नकारात्मक विचार न आएं।
सामूहिक दुष्कर्म केस में 50 दिन में चार्जशीट
शाहपुर के जेनिस बॉटल हुक्का बार में रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना जनवरी माह में हुई थी। मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने 50 दिन में ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जर है। चार्जशीट में पुलिस ने हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा को सरगना दिखाया है।

साथ ही किशोरी को फंसाकर हुक्का बार तक ले जाने का आरोप रेशमा खान पर लगा है। किशोरी की मां ने अपहरण का केस रामगढ़ताल में दर्ज कराया था। चार्जशीट में पीड़िता की ओर से लिखा गया है कि रेशमा किशोरी को हुक्का बार ले गई थी, वहां पर अनिरुद्ध ने निखिल और आदित्य के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रामगढ़ताल थाने में दर्ज केस की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। देह व्यापार केस की जांच दो सीओ को सौंपी गई है। जांच कर आगे साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।