{"_id":"6582a35ce706f7b277073f00","slug":"gorakhpur-hatiya-express-canceled-from-today-due-to-ni-in-chhapra-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: छपरा में एनआई के चलते आज से गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: छपरा में एनआई के चलते आज से गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी
Wed, 20 Dec 2023 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:48 PM IST
सार
पीआरकेएस के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ियों के कैंसिल होने तमाम कर्मचारी मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए। अब क्रिसमस और नव वर्ष पर भी इसका असर पड़ेगा। इसलिए ट्रेनों को कैंसिल करने के बजाय मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा यार्ड रिमाडलिंग, छपरा-गौतम स्थान डबलिंग और छपरा-छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन निर्माण के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को इस रूट पर बिहार में चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। बुधवार से गोरखुपर-हटिया (मौर्य एक्सप्रेस) भी आठ जनवरी तक के लिए निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
अयोध्या-बाराबंकी रूट के दोहरीकरण व बाराबंकी में यार्ड रिमाडलिंग के कारण गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 34 ट्रेन रद्द चल रही है। अब गोरखपुर से छपरा और छपरा से थावे के बीच की छपरा में यार्ड रिमाडलिंग के कारण रेल सेवा प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार छपरा में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 8 जनवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं 15027 हटिया-गोरखपुर 21 दिसंबर से 09 जनवरी तक निरस्त की गई है। इसके अलावा 05241 सोनपुर-पंचदेवरी, 05242 पंचदेवरी-सोनपुर, 05124 छपरा कचहरी-थावे, 05121 थावे-छपरा कचहरी 19 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 05440-05441 थावे-मसरख-थावे भी 14 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन निरस्त होने से रेल कर्मी भी परेशान
दिसंबर में बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिल होने से आम यात्री ही नहीं रेल कर्मी भी परेशान हो गए हैं। मंगलवार को रेल कर्मियों ने अपनी समस्या पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय से सुनाई।