फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Har and Gauri, two rhinos brought to the zoo from Assam are four-five years old new guests

गोरखपुर: असम से चिड़ियाघर लाए गए दो गैंडे हर और गौरी, चार-पांच साल के हैं नए मेहमान

Wed, 16 Mar 2022 08:53 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि 27 मार्च को चिड़ियाघर की पहली वर्षगांठ है। प्रबंधन इस खास दिन को विशेष तौर पर मनाने की तैयारी में जुटा है। संभावना है कि इसी दिन दोनों गैंडों को बाड़े के बाहर दर्शकों के लिए निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur: Har and Gauri, two rhinos brought to the zoo from Assam are four-five years old new guests
गोरखपुर प्राणी उद्यान पहुंचे हर और गौरी गेंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बुधवार को असम के राज्य प्राणी उद्यान गुवाहाटी से दो गैंडे हर और गौरी (एक नर और एक मादा) पहुंच गए। प्राणी उद्यान प्रबंधन ने दोनों के पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


चार से पांच वर्ष के बीच के हर और गौरी का वजन तकरीबन 1500 किलोग्राम  है। प्राणि उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह की टीम सड़क मार्ग से लेकर बुधवार को प्राणि उद्यान पहुंची। हर और गौरी दो अलग-अलग ट्रक में लाए गए। उनकी देखभाल करने वाले गुवाहाटी प्राणी उद्यान के दो जू कीपर भी साथ आए। सुबह लगभग आठ बजे प्राणि उद्यान के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन, वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह, डीएफओ गोरखपुर विकास यादव समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन

डॉ. योगेश ने बताया कि हर और गौरी को अभी के मौसम में एक दिन में 140-140 किलोग्राम हरा चारा और पत्ता दिया जाएगा। तीन किलोग्राम केला और 12 से 15 किलोग्राम तक सब्जियां और फल दिए जाएंगे। इसके अलावा तीन से पांच किलोग्राम तक चना और चोकर दिया जाएगा। दोनों को गन्ना और हरे मक्के की बालियां भी पसंद हैं। फिलहाल, दोनों को उनके बाड़े में ही रखा गया है। अभी दर्शकों से दूर रखा जाएगा। इस दौरान उनके सांकेतिक क्वारंटाइन की अवधि भी पूरी हो जाएगी। इसके साथ बाड़े के अंदर रहते-रहते यहां के पर्यावरणीय माहौल के अनुकूल हो जाएंगे।

27 मार्च को चिड़ियाघर की पहली वर्षगांठ

निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि 27 मार्च को चिड़ियाघर की पहली वर्षगांठ है। प्रबंधन इस खास दिन को विशेष तौर पर मनाने की तैयारी में जुटा है। संभावना है कि इसी दिन दोनों गैंडों को बाड़े के बाहर दर्शकों के लिए निकाल दिया जाएगा। इसके बाद सामान्य प्रक्रिया में अन्य वन्य जीवों की दिनचर्या में ये भी आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed