UP Board Result 2022: गोरखपुर की बेटियों पर अभिमान, फिर बढ़ाया मान
गोरखपुर में हाईस्कूल में आकाश निषाद ने श्रेष्ठता साबित की, वहीं लड़कियों में मान्या सिंह अव्वल रहीं। इंटरमीडिएट में कृष्णप्रिया मिश्रा व श्रेया ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी हाईस्कूल में लड़कों के मुकाबले 5.10 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। इंटरमीडिएट में बेटियों का रिजल्ट लड़कों से 10.33 फीसदी ज्यादा है।
परिषद ने शनिवार को दो घंटे के अंतराल पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी हुई, तो मेधावी उछल पड़े। मेरिट लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र की मेधा भी चमकी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण व उप सचिव आरपी सिंह के मुताबिक, हाईस्कूल में जीपीएसआईसी चौरीचौरा के छात्र आकाश निषाद ने 93.83 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिला टॉप किया है। कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा मान्या सिंह लड़कियों में टॉपर बनी हैं। मान्यता को 93.50 फीसदी अंक मिले हैं। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र सूर्या चौरसिया को तीसरा स्थान मिला है। सूर्या ने 92.67 फ ीसदी अंक हासिल किया है।
इंटरमीडिएट के टॉप-3 में दो बेटियां शामिल हैं। कैंपियरगंज के श्रीमति पीपीडी आईसी मछलीगांव की छात्रा कृष्णप्रिया मिश्रा ने जिला टॉप किया है। कृष्णप्रिया को 89.80 फीसदी अंक मिले हैं। सांस्कृतायन इंटर कॉलेज, मलांव की छात्रा श्रेया ने 89.00 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र राहुल सिंह 88.80 फीसदी अंक हासिल करके तीसरे तीसरे स्थान पर रहे।
इंटरमीडिएट
घोषित नतीजों के मामले में प्रदेश में 48वां स्थान
- पंजीकृत : 60,795
- परीक्षा दी : 57,502
- लड़के : 29,811
- लड़कियां : 27,691
- उत्तीर्ण : 48,734
- उत्तीर्ण लड़के : 24,046
- उत्तीर्ण लड़कियां : 24,688
- उत्तीर्ण फीसदी : 84.75
- लड़के : 80.66 फीसदी
- लड़कियां : 89.16 फीसदी
| टॉपर | पूर्णांक/ प्राप्तांक | फीसदी | विद्यालय |
| कृष्णप्रिया मिश्रा | 500/449 | 89.80 | श्रीमति पीपीडी आईसी मछलीगांव कैंपियरगंज |
| श्रेया | 500/445 | 89.00 | सांस्कृतायन इंटर कॉलेज मलांव |
| राहुल सिंह | 500/444 | 88.80 | महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज |
| लुब्ना गजल | 500/443 | 88.60 | कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज |
| शालू सिंह | 500/439 | 87.80 | मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां |
| अनन्या | 500/430 | 86.00 | एसवीएम बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर |
| आकाश यादव | 500/427 | 85.40 | एसएलडीजे इंटर कॉलेज बहरामपुर |
| जाह्नवी शाही | 500/426 | 85.20 | नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज |
| दिव्या दुबे | 500/425 | 85.00 | एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज |
| शिवम शर्मा | 500/425 | 85.00 | एससीएसएस इंटर कॉलेज कैंपियरगंज |
| अंगिता | 500/424 | 84.80 | एसपीएनएस इंटर कॉलेज रतनपुर पतारा |
| सार्थक मिश्रा | 500/424 | 84.80 | केएनवाई हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाघागाड़ा |
हाईस्कूल
घोषित नतीजों के मामलों में उत्तर प्रदेश में 36वां स्थान मिला- पंजीकृत : 67,046
- परीक्षा दी : 62,334
- लड़के : 32,440
- लड़कियां : 29,894
- उत्तीर्ण : 55,229
- उत्तीर्ण लड़के : 27,958
- उत्तीर्ण लड़कियां : 27,271
- उत्तीर्ण फीसदी : 88.60
- लड़के : 86.8 फीसदी
- लड़कियां : 91.23
| टॉपर | पूर्णांक/ प्राप्तांक | फीसदी | विद्यालय |
| आकाश निषाद | 600/563 | 93.83 | जीपीएसआईसी चौरीचौरा |
| मान्या सिंह | 600/561 | 93.50 | कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज |
| शौर्य चौरसिया | 600/556 | 92.67 | महात्मा गांधी इंटर कॉलेज |
| वैष्णवी अग्रहरी | 600/555 | 92.50 | महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज |
| मोहम्मद हुमाम अजफर | 600/554 | 92.33 | एमएसआई इंटर कॉलेज |
| अर्पित पांडेय | 600/554 | 92.33 | संस्कृतायन इंटर कॉलेज मोलांव |
| विवेक गुप्ता | 600/553 | 92.17 | श्री मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघारा |
| शनि चौरसिया | 600/553 | 92.17 | श्री जेएलएचएसएस जखा खजनी |
| खुशबू प्रजापति | 600/552 | 92 | सोना देवी इंटर कॉलेज हनुमानचक बैजनाथपुर |
| अंशिका प्रजापति | 600/551 | 91.83 | जमुना प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज मानीराम |
| आकाश कुमार | 600/551 | 91.83 | एसवीएम इंटर कॉलेज आर्यगर |
| आदित्य यादव | 600/551 | 91.83 | दीनानाथ यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघौरा बेलघाट |
| श्रेया सिंह | 600/550 | 91.67 | एसवीएम बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर |
| अभिनंदन कुमार | 600/550 | 91.67 | शक्ति इंटर कॉलेज बेलघाट |
| आशुतोष चौधरी | 600/550 | 91.67 | एसवीएम इंटर कॉलेज आर्यनगर |
| अवंतिका निषाद | 600/550 | 91.67 | श्री रामसूरत इंटर कॉलेज भैसहा मंदिर पिपराइच |
| ईशा | 600/550 | 91.67 | आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसौली खुर्द बांसगांव |
| आलिया हयात खान | 600/549 | 91.50 | कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज |
| आकिब अख्तर | 600/549 | 91.50 | मौलना आजाद एचएसएस नथमलपुर |
| मोहिनी जायसवाल | 600/549 | 91.50 | एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस |
| अभय मिश्रा | 600/549 | 91.50 | बेईला देवी मोती इंटर कॉलेज |