फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur gets fourth place in Prime Minister Shramayogi Maandhan Yojana

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में गोरखपुर को मिला चौथा स्थान

Mon, 28 Dec 2020 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur gets fourth place in Prime Minister Shramayogi Maandhan Yojana
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में गोरखपुर को मिला चौथा स्थान
विज्ञापन

गोरखपुर। 15 हजार से कम वेतन पाने श्रमिकों के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना लागू की है। इस योजना के लाभार्थियों को 60 साल की उम्र के बाद तीन हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी।
जबसे यह योजना लागू की गई है, तभी से लगातार गोरखपुर का रिकॉर्ड इस योजना में बेहतर रहा है। इस वर्ष गोरखपुर का स्थान प्रदेश में चौथा रहा। वहीं गोरखपुर मंडल के दो और जिले कुशीनगर व महराजगंज भी प्रदेश के टॉप पांच जिलों में शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त वीके श्रीवास्तव ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग उम्र के हिसाब से श्रमिकों को निवेश करना होगा। योजना के तहत 55 रुपये से 200 रुपये प्रतिमास योगदान कर सकते हैं। 18 साल की उम्र में आवेदन करने वाले को हर महीने 55 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 30 साल की उम्र वाले आवेदक को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये देने होते हैं। अगर श्रमिक ने 18 साल की उम्र आवेदन किया है, तो उसे सालाना 660 रुपये निवेश करना होगा। इससे 42 साल तक श्रमिक का कुल निवेश 27,720 रुपये का हो जाएगा। जबकि 60 साल की उम्र के बाद इस योजना में श्रमिक को तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन आजीवन मिलेगी। पेंशन का भुगतान भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए गृह आधारित कर्मकार, फेरी लगाने वाला, धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, रिक्शा चालक, चाय का ठेला लगाने वाला, रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक, मनरेगा मजदूर, पीआरडी जवान, आशा वर्कर सहित तमाम ऐसे काम करने वाले महिला एवं पुरुष जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो। जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो, साथ ही ईएसआई, ईपीएफ, एनपीएस के सदस्य न हों तथा आयकर दाता भी न हो, वह आवेदन कर सकता है।

ऐसे कराया जा सकता है पंजीकरण
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन के लिए श्रमिक को आधार कार्ड, बैंक बचत खाता की पासबुक के साथ सीएससी पर जाना होगा और जानकारी देनी होगी। इसके बाद श्रमिक का खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा। श्रमिक इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं।
ये हैं प्रदेश के टॉप पांच जिले
सहारनपुर- 21003
कुशीनगर-20792
हरदोई-19430
गोरखपुर-16552
महराजगंज-13929
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed