{"_id":"635ed38b120bd225fa00752d","slug":"gorakhpur-german-woman-performs-chhath-puja-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur : गोरखपुर में जर्मन महिला ने पति के साथ की छठ पूजा, मंगल-पाठ कर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur : गोरखपुर में जर्मन महिला ने पति के साथ की छठ पूजा, मंगल-पाठ कर जताई खुशी
Mon, 31 Oct 2022 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:12 AM IST
सार
Gorakhpur : गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साछ छठ पूजा की। गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी। दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे हैं। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश थीं।
विज्ञापन
विक्टोरिया और शुभम...
- फोटो : ANI
विस्तार
गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साछ छठ पूजा की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी। दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे हैं। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं।
विज्ञापन
महापर्व के अवसर पर दोनों ने सूर्य कुंड धाम पर छठ पूजा की। इस मौके पर विक्टोरिया ने पारंपरिक काला सलवार सूट पहना और गुलाबी दुपट्टा लिया। माथे पर बिंदी दमक रही थी।
विज्ञापन
शुभम ने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे की यह पहली छठ है। मुझे खुशी है कि इस महापर्व को मनाने के लिए हम यहां हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश थीं। विक्टोरिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस त्योहार को अपने पति के साथ मनाने के लिए मैं यहां पर हूं।
विज्ञापन