फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Festival: Regional Stadium in Kabaddi, Sports College Champion in Volleyball

गोरखपुर महोत्सव : कबड्डी में रीजनल स्टेडियम, वॉलीबाल में स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन

Thu, 14 Jan 2021 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Festival: Regional Stadium in Kabaddi, Sports College Champion in Volleyball
गोरखपुर महोत्सव : कबड्डी में रीजनल स्टेडियम, वॉलीबाल में स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चल रहे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आखिरी दिन बेटियों ने कुश्ती, बैंडमिंटन, कबड्डी और वॉलीबाल की स्पर्धाओं में चमक बिखेरी। कबड्डी में बालिका वर्ग में फाइनल मैच विजय लक्ष्मी क्लब बनाम सरस्वती बालिका के मध्य हुआ। विजय लक्ष्मी क्लब ने सरस्वती बालिका को 28-10 अंकों से पराजित किया। इसी प्रकार बालक वर्ग के फाइनल में रीजनल स्टेडियम ने विजय लक्ष्मी क्लब को 51-28 अंक से पराजित किया।
बैडमिंटन : शिवम, आदित्या का धमाल
बालक वर्ग के एकल मुकाबले में शिवम श्रीवास्तव ने प्रखर मिश्र को पराजित किया। युगल मुकाबले में शिवम श्रीवास्तव एवं गौरव गेरिवाल ने अयाम खान एवं मो.मुसब्बीर को हराया। बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में आदित्या यादव ने प्रीति पाल को पराजित किया। युगल मुकाबले में आदित्या यादव एवं साक्षी थापा ने प्रीति एवं साक्षी को पराजित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन
बालिका वर्ग का फाइनल मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और राप्तीनगर स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में जमकर हुई जोर आजमाइश
कुश्ती में बालक-बालिका वर्ग में रोचक मुकाबला देखने को मिला। 40 किलोग्राम भार वर्ग में कामिनी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियांशी यादव द्वितीय और शिवानी यादव व सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। 43 किलोग्राम भार में साधना प्रथम, वैष्णवी द्वितीय तथा मानसी यादव व रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। 49 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति पासवान प्रथम, कृति कुमार द्वितीय तथा कौशिकी व शिखा सरोज तृतीय स्थान पर रहीं।
53 किलोग्राम में अवंतिका सिंह प्रथम, अनामिका द्वितीय तथा अर्पिता सरोज तीसरे स्थान पर रहीं। 61 किलोग्राम में रागिनी पासवान प्रथम, अन्नू यादव द्वितीय तथा अंशिका यादव व प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 45 किलोग्राम में विशाल प्रथम, अरविंद द्वितीय व बृजेश व गोलू तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 48 किलोग्राम में अभिषेक यादव प्रथम, लल्लीभान द्वितीय व रोशन तथा विनय तृतीय स्थान पर रहे। 51 किलो में योगेश प्रथम, हरिओम द्वितीय व सनी व प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे।
55 किलो में अजीत पाल प्रथम, बृहस्पति द्वितीय तथा वीरेंद्र व मोनू तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो में जितेंद्र प्रथम, राजकुमार दूसरे तथा अनूप तीसरे स्थान पर रहे। 65 किग्रो में ऋषभ प्रथम, आशीष द्वितीय तथा अविनाश व शिवानंद तृतीय स्थान पर रहे।
71 किलोग्राम भारवर्ग में बृजेश प्रथम, अनिल द्वितीय तथा सत्यवीर व इंद्रजीत तृतीय स्थान पर रहे। 80 किलो में उमेश यादव प्रथम, राज यादव द्वितीय तथा रामपाल व रोहित तृतीय स्थान पर रहे। 92 किलो में आदित्य प्रथम, विकास द्वितीय तथा राजवीर व शिव तृतीय स्थान पर रहे। 110 किलोग्राम में अभिषेक पांडेय प्रथम, शुभम दूसरे तथा रोहित तीसरे स्थान पर रहे।
शतरंज : रक्षित, विनायक और कमलेश ने मारी बाजी
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी गोरखनाथ में आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। सब जूनियर वर्ग में विजेता का खिताब बकल्स व प्रोग्रेसिव के आधार पर लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी ने अपराजित रहते हुए 5.5 बनाकर अपने नाम कर लिया।
दूसरा स्थान सेंट्रल एकेडमी, शाहपुर के आर्यन सरन को मिला। इन्होंने भी 5.5 अंक बनाए। तीसरे स्थान पर पिलर्स पब्लिक स्कूल के स्वस्ति मोहन रहे। इन्होंने पांच अंक अर्जित किए। जूनियर वर्ग में छह चक्रों के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीतकर छह अंक अर्जित कर विनायक सिंह यादव विजेता बने। पांच अंक बनाकर सनुराग भाटिया उपविजेता रहे। तीसरे स्थान पर पांच अंक बनाकर नमन कुमार रहे।
ओपेन वर्ग में एनई रेलवे के संजय सिंह ने कमलेश को कड़ी टक्कर देते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। विजेता के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के 5.5 अंक रहे लेकिन बकल्स व प्रोग्रेसिव के आधार पर एनई रेलवे के कमलेश कुमार चैंपियन बन गए। उपविजेता का खिताब संजय सिंह को मिला। तीसरे स्थान पर पांच अंक बनाकर विष्णु देव यादव रहे।

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड के चीफ मैनेजर प्रोसेस आरएस लाल, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी के चेयरमैन व प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अजय शाही ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आरपीएम एकेडमी प्रबंधन, जिला शतरंज संघ के सचिव पीबी सिंह, संयुक्त सचिव जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी नितेश श्रीवास्तव, चीफ आर्बीटर शशि प्रकाश, विनय जायसवाल, अमितेश आनंद, अक्षय आदि का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed