फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Eye will be built on lines of London Eye on banks of Ramgarhtal

Gorakhpur News: लंदन आई की तर्ज पर रामगढ़ताल के किनारे बनेगा गोरखपुर आई, मांगा गया प्रस्ताव

Fri, 12 Jan 2024 03:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jan 2024 03:14 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि लंदन आई की तर्ज पर गोरखपुर आई बनाने के लिए कंसल्टेंट चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया गया है। 29 जनवरी तक इच्छुक कंपनियों की ओर से आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Gorakhpur Eye will be built on lines of London Eye on banks of Ramgarhtal
लंदन आई - फोटो : Pixabay

विस्तार

रामगढ़ताल क्षेत्र में ‘लंदन आई’ की तर्ज पर ‘गोरखपुर आई’ बनेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रस्ताव बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करेगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल जारी किया गया है। कंसल्टेंसी कंपनियां 29 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगी। चयनित कंपनी की ओर से गोरखपुर आई स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


रामगढ़ताल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस क्षेत्र का लगातार सुंदरीकरण किया जा रहा है। ताल में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। क्रूज का संचालन भी शुरू हो चुका है। ताल के चारों ओर रिंग रोड बनाने का काम चल रहा है। वहीं, अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लंदन आई की तर्ज पर यहां भी गोरखपुर आई स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब लगाए 80 लेखपाल, एक दिन में बने पांच हजार आय-निवास प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन आई की तर्ज पर प्रस्तावित गोरखपुर आई रामगढ़ताल क्षेत्र में यह एक स्थायी निवेश होगा। 10 से 15 किलोमीटर की परिधि से यह झूला नजर आएगा और इसपर बैठकर शहर की छटा भी देखी जा सकेगी। कंसल्टेंट चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई है। 29 जनवरी तक इच्छुक कंपनियों की ओर से आवेदन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: 26 से 28 जनवरी तक अवकाश...हो गई सैर सपाटे की तैयारी

क्या है लंदन आई
लंदन में टेम्स नदी के साउथ बैंक पर स्थित 135 मीटर ऊंचा कैंटिलीवर आब्जर्वेशन व्हील है। जिसे लंदन आई के नाम से जाना जाता है। उसी के तर्ज पर गोरखपुर आई बनाने की योजना है। इसकी ऊंचाई 151 मीटर रखने की बात चल रही है। इसके बन जाने पर यह देश का पहला और लंदन आई से भी ऊंचे कैंटिलीवर आब्जर्वेशन व्हील के रूप में प्रसिद्ध होगा। जिसके बाद गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय फलक पर दिखेगा।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि लंदन आई की तर्ज पर गोरखपुर आई बनाने के लिए कंसल्टेंट चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया गया है। 29 जनवरी तक इच्छुक कंपनियों की ओर से आवेदन किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed