UP Election 2022: 35.55 लाख वोटर तय करेंगे गोरखपुर के नौ विधायकों का भविष्य, पिछले चुनाव से इस बार 1.25 लाख वोटर बढ़े
Gorakhpur Election 2022: पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 19.23 लाख पुरुष, 16.31 लाख महिला वोटर बढ़े हैं। वहीं थर्ड जेंडर वाले वोटरों की संख्या भी बढ़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में मतदाताओं की संख्या 34 लाख 30 हजार 190 थी जो इस बार 35 लाख 55 हजार 675 हो गई है। बढ़े वोटरों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पांच साल पहले जो जेंडर (लिंग) अनुपात महज 804 था, वह इस बार बढ़कर 848 पहुंच गया है।
2017 में महिला वोटरों की संख्या 15 लाख 28 हजार 567 थी, जो16 लाख 31 हजार 926 पहुंच गई है। थर्ड जेंडर वाले वोटरों की संख्या भी 206 से बढ़कर 274 हो गई है। जिले की वर्तमान मतदाता सूची में सबसे ज्यादा चार लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम तीन लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
| वर्ष | कुल वोटर | पुरुष | महिला |
| 2017 | 3430190 | 1901417 | 1528567 |
| 2019 | 3460283 | 1904217 | 1555811 |
| 2022 | 3555675 | 1923475 | 1631926 |
जिले की वर्तमान मतदाता सूची
| विधानसभा | पुरुष | महिला | अन्य | कुल |
| कैंपियरगंज | 204684 | 176857 | 36 | 381577 |
| पिपराइच | 218804 | 183943 | 49 | 402796 |
| शहर | 243013 | 210574 | 75 | 453662 |
| ग्रामीण | 222479 | 189967 | 25 | 412471 |
| सहजनवां | 203696 | 170491 | 17 | 374204 |
| खजनी | 203570 | 171910 | 11 | 375491 |
| चौरीचौरा | 189998 | 161904 | 42 | 351944 |
| बांसगांव | 206882 | 170209 | 15 | 377106 |
| चिल्लूपार | 230349 | 196071 | 04 | 426424 |
| कुल | 1923475 | 1631926 | 274 | 3555675 |
18-19 वर्ष के 34 हजार वोटर करेंगे मतदान
जिले की मतदाता सूची में इस बार 18 और 19 वर्ष के 34116 वोटर हैं। इनमें शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4253 और सबसे कम 3128 वोटर खजनी विधानसभा क्षेत्र में है। कैंपियरगंज में 4010, पिपराइच 3779, ग्रामीण 4009, सहजनवां 3649, चौरीचौरा 3707, बांसगांव 3381 और चिल्लूपार में 4200 ऐसे वोटर हैं जिनकी उम्र 18 और 19 वर्ष है।
जिले में 256 नए बूथ और 24 मतदान केंद्र बढ़े
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिले में 256 नए बूथ और 24 नए मतदान केंद्र बढ़े हैं। पहले जिले में कुल बूथों की संख्या 3870 थी जो अब 4126 हो गई है। इसी तरह मतदान केंद्रों की संख्या पहले 2053 थी जो अब 2077 हो गई है। सबसे अधिक 50 बूथ बांसगांव जबकि सबसे कम आठ बूथ गोरखपुर शहर विधानसभा में बढ़े हैं। कैंपियरगंज में 42, पिपराइच में 23, ग्रामीण में 33, सहजनवां में 32, खजनी में 22, चौरीचौरा में 15, बांसगांव में 50, तथा चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 31 बूथ बढ़े हैं। अब किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं नहीं है। पहले यह मानक 1500 वोटर का था।
पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट मौजूद
जिले के 4126 बूथ के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट भी मौजूद हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य के मुताबिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियर सभी की जांच भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7386 बैलेट यूनिट(बीयू) और 5629 कंट्रोल यूनिट (सीयू) उपलब्ध है। इसी तरह 5791 वीवीपैट मौजूद हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक बीयू, सीयू और वीवीपैट रखे जाएंगे। जहां प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होगी वहां दो बीयू रखे जाएंगे। एक बीयू में 15 प्रत्याशियों के नाम के अलावा एक बटन नोटा का होता है।सभी बूथों में मतदान की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी।