खुशखबर: डीटीएच पर जल्द हो सकता है गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र का प्रसारण, डीडी भोजपुरी को मिलेगा मंच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर के दूरदर्शन केंद्र में अर्थ-स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सात करोड़ की लागत से इसका निर्माण भी पूरा हो चुका है। अर्थ-स्टेशन शुरू होने के साथ ही गोरखपुर दूरदर्शन सेटेलाइट के जरिए डीटीएच पर उपलब्ध होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशवासी जल्द ही गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम (डायरेक्ट टू होम) डीटीएच पर देख सकेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तीन दिसंबर को गोरखपुर के अर्थ-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दूरदर्शन के अधिकारी केेंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर के दूरदर्शन केंद्र में अर्थ-स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सात करोड़ की लागत से इसका निर्माण भी पूरा हो चुका है। अर्थ-स्टेशन के शुरू होने के साथ ही गोरखपुर दूरदर्शन सेटेलाइट के जरिए डीटीएच पर उपलब्ध होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर अर्थ-स्टेशन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाए जाने की घोषणा भी कर सकते हैं।
सांस्कृतिक मामलों के जानकार फर्रुख जमाल कहते हैं कि अर्थ-स्टेशन के निर्माण के बाद अगर गोरखपुर को चैनल के रूप में जगह मिल जाती है तो स्थानीय कलाकारों को काफी मौका मिलेगा। साथ ही साहित्यिक गतिविधियां भी क्षेत्र में बढे़ंगी। अभी तक गोरखपुर के सभी कार्यक्रम दूरदर्शन लखनऊ भेजे जाते हैं।
वहां से सप्ताह में तीन दिन कुल डेढ़ घंटे ही इन कार्यक्रमों का प्रसारण होता है। गोरखपुर दूरदर्शन प्रोग्राम हेड डॉ. ब्रजेंद्र नारायण ने बताया कि तीन दिसंबर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अर्थ-स्टेशन का लोकार्पण करने आ सकते हैं, उनके कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
डीडी भोजपुरी को मिलेगा मंच
गोरखपुर केंद्र के चैनल को अगर जगह मिलती है तो डीडी भोजपुरी का विकास हो सकेगा। देश दुनिया के किसी भी हिस्से से लोग भोजपुरी को डीटीएच, डीडी नेशनल के माध्यम से देख सकेंगे। अर्थ-स्टेशन सीधे सैटेलाइट से जुड़ जाएगा। इसके बाद से सीधे यहीं से दूरदर्शन अपना सिग्नल भेज सकेगा। इस प्रक्रिया में दूरदर्शन गोरखपुर को काफी फायदा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर विज्ञापन भी मिल सकेंगे। इससे उन्हें केंद्र की आय भी बढ़ेगी।