फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur DM vijay kiran anand inspected BRD Medical College and checked system

गोरखपुर: डीएम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्था, बोले- मरीजों के साथ-साथ खुद का भी ध्यान रखें स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 12 Jan 2022 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 02:40 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एल वन, एल टू व बीएसएल-थ्री का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Gorakhpur DM vijay kiran anand inspected BRD Medical College and checked system
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के डीएम विजय किरन आनंद ने मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए एल वन, एल टू और बीएसएल थ्री वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों का भी मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मरीजों के साथ-साथ खुद का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम ने कोविड-19 मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मरीजों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति, भोजन, पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के संबंध में पूछा। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लगाए गए ऑक्सीजन जेनरेटर की क्षमता के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति, स्वास्थ्य उपकरण, दवा आदि की समुचित व्यवस्था है। इस दौरान डीएम ने मरीजों का मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन


डीएम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्या आने पर संज्ञान लेकर समाधान कराने का निर्देश प्राचार्य को दिया। इसके अलावा कोविड महामारी के इलाज के दौरान अपना योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को भी प्रोत्साहित करते हुए सफाई व्यवस्थाओं को ठीक रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल स्टोर व क्लीनिक के अलावा अस्पताल में भी मरीज व कर्मचारियों के मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed