फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur District Hospital Patient timidar suffering from heat

जिला अस्पताल: गर्मी से मरीज-तीमारदार बेहाल, कोई झल रहा हाथ का पंखा तो किसी ने लगा लिया फर्राटा

Wed, 14 Jun 2023 04:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए उषा देवी मंगलवार की दोपहर भर्ती हुईं। गर्मी से परेशान होने पर उन्होंने अपने बेटे नीतेश से फर्राटा पंखा मंगवाया। हालांकि बिजली की सुविधा नहीं मिलने वह काफी देर तक पंखा लेकर इधर-उधर वार्ड में घूमते रहे।

विज्ञापन
Gorakhpur District Hospital Patient timidar suffering from heat
जिला अस्पताल के अर्थो पुरुष वार्ड में मरीज को हाथ पंखे से राहत देने का प्रयास करतीं तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेतहाशा गर्मी से जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार बिलबिला जा रहे हैं। गर्म हवा और पसीने से लथपथ लोग परेशान हैं। मरीजों के तीमारदार हाथ के पंखे झलकर काम चला रहे तो कुछ ने फर्राटा लगा लिया है। हर वार्ड में करीब-करीब यही हाल है। कई मरीज जल्दी छुट्टी (डिस्चार्ज) चाहते हैं। हालांकि, आधे अधूरे इलाज पर डॉक्टर उनको छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर 01.45 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 05 पर भर्ती मरीज राम कवल यादव के पास बैठीं उनकी बेटी मंजू यादव हाथ पंखा झलती नजर आईं। कमजोरी और कंपकंपी की शिकायत होने पर उन्हाेंने सुबह सात बजे ही अपने पिता को इमरजेंसी में दिखाकर भर्ती कराया है। 11 बजते-बजते वार्ड के पंखे की हवा बेअसर होने लगी तो उन्होंने हाथ पंखा मंगा लिया। मंजू का कहना है कि उनको लगा कि यहां तो कूलर होगा।
विज्ञापन


बेड नंबर 07 पर बुखार पीड़ित शंकर का उपचार चल रहा है। उनके बेड के ऊपर पंखा नहीं है। आसपास के पंखों से बहुत ही हल्की हवा उन तक पहुंच पा रही थी। इसलिए दफ्ती से नीता से अपने पिता को राहत पहुंचाने की कोशिश में लगी थीं। तीमारदार सुनीता, आकाश, महफूज सहित अन्य लाेगों ने बताया कि गर्मी इतनी तेज हैं कि पंखे काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विधवा ने CM योगी से की फरियाद, बोली- मुख्यमंत्री जी! मैं जिंदा हूं, पति की जमीन में मेरा भी हक

आर्थो पुरुष वार्ड में दोपहर 2.02 बजे कमोवेश यही स्थिति नजर आई। छत वाले पंखों की हवा काम लायक नहीं थी। कई लोगों ने अपने टेबल फैन लगा लिए हैं। बेड नंबर 15 पर भर्ती रामचंद्र चौहान के बाएं पैर की हड्डी टूटी है। पांच दिनों से उपचार चल रहा है। उनके बेड के पास ही फर्राटा पंखा लगा मिला।

रामचंद की देखभाल के लिए मौजूद सास धर्मा देवी ने बताया कि गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। इसलिए पंखा लगवा लिया। इसी वार्ड में उपचार करा रहे महावीर छपरा के राहुल हाथ से पंखा झलते नजर आए। बेड नंबर 29 नंबर के मरीज नगवा के रिंकू, बेड नंबर 22 के मरीज नीरज सहित अन्य मरीज और उनके तीमारदार हाथ पंखा चला रहे थे।

पंखा काम करी? कूलर लगवावे के चाहीं

टूटे पैर का उपचार करा रही खजनी की बुजुर्ग धर्मा देवी आर्थो वार्ड दोपहर 2.22 बजे हाथ पंखा चलाती नजर आईं। गर्मी के संबंध में पूछने पर बोली लगी नाही, इतना गर्मी कब्बो पड़ रहल। बहरे धूप बा। इहां पखा काम करी। अरे तू लोग के कूलर लगवाके चाहीं, त आकर बात करत। उनकी बात पर अगल-बगल के तीमारदार मुस्कुराने लगे।

इसी वार्ड में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए उषा देवी मंगलवार की दोपहर भर्ती हुईं। गर्मी से परेशान होने पर उन्होंने अपने बेटे नीतेश से फर्राटा पंखा मंगवाया। हालांकि बिजली की सुविधा नहीं मिलने वह काफी देर तक पंखा लेकर इधर-उधर वार्ड में घूमते रहे।

बर्न वार्ड में एसी, खाली बेडों पर तीमारदार फरमा रहे आराम
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कुल चार मरीज भर्ती थे। खाली बेडों पर उनके तीमारदार आराम फरमाते नजर आए। इस वार्ड में एसी चलने से राहत थी। कम मरीज और भीड़ नहीं होने की वजह से एसी का असर नजर आ रहा था।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में मांस-मछली और शराब यानी लिवर खराब, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे हैं सलाह

तीमारदारों ने बताया कि एसी काम कर रहा है। साफ-सफाई और एसी चलने से बदबू नहीं आ रहा है। नहीं तो वार्ड में रहना मुश्किल हो जाता। लोगों से बातचीत करते देखकर ड्यूटी चैंबर में मौजूद नर्स नजदीक आ गईं। बिना अपना नाम बताएं बोली कि जो सही-सही होगा वही लिखिएगा।

मरीज राहुल ने कहा कि वार्ड में लगे पंखे से राहत नहीं मिल रही है। इसलिए, हाथ वाला पंखा चलाना पड़ रहा है। इस समय वार्ड में कूलर का इंतजाम होना चाहिए।

तीमारदार सच्चिदानंद ने कहा कि हम लोग सुबह से ही हाथ पंखा चला रहे हैं। इसी से थोड़ी राहत मिल पा रही। इस गर्मी में यदि कूलर लग जाए तो सभी मरीजों को राहत मिल जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed