फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   widow of Bansgaon complained to CM yogi in Janta darshan in Gorakhnath temple

जनता दरबार: विधवा ने CM योगी से की फरियाद, बोली- मुख्यमंत्री जी! मैं जिंदा हूं, पति की जमीन में मेरा भी हक

Wed, 14 Jun 2023 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jun 2023 03:20 PM IST
सार

डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर महिला की शिकायत सही मिली तो जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
widow of Bansgaon complained to CM yogi in Janta darshan in Gorakhnath temple
पीड़ित विद्यावती देवी ने जनता दरबार में सीएम योगी से फरियाद की थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री जी, मैं जिंदा हूं। पति की जमीन में मेरा भी हक है। मुझे मृत घोषित कर बेटे ने जमीन को अपने नाम वरासत करा लिया है। राजस्व कर्मियों ने भी फर्जीवाड़े में पूरा सहयोग किया है। वरासत की प्रक्रिया में लेखपाल, कानूनगो द्वारा प्रमाणित कर जमीन बेटे के नाम चढ़ा दी गई। खतौनी में मेरा नाम नहीं है। बेटे ने जमीन भी बेच दी है।

विज्ञापन


यह कहना था बेलीपार इलाके के सोकनहा गांव की विधवा विद्यावती देवी का, जिन्होंने मंगलवार की सुबह जनता दर्शन में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। उनकी बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि वह तहसील प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते लगाते थक गई हैं। वरासत में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दी हैं, पर अब तक नाम अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर रेलवे स्टेशन: एसी वेटिंग हाल और महापंखा, फिर भी बिलबिला रहे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके पति का निधन बहुत पहले हो गया। 15 डिस्मिल जमीन थी। आरोप है कि विद्यावती के हिस्से की जमीन लेखपाल द्वारा उनके पुत्र के नाम दर्ज कर दिया गया। पुत्र से वह जमीन किसी और ने बैनामा भी करा लिया। रजिस्ट्री की गई जमीन के खारिज दाखिल रोकने के लिए उन्होंने तहसीलदार बांसगांव के न्यायालय में अपने जिंदा होने का साक्ष्य भी दिखाया। लेकिन, तहसीलदार बांसगांव द्वारा लेखपालों कानूगो की रिपोर्ट को सही मानते हुए मेरे ही खिलाफ आदेश जारी कर दिया गया।

डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर महिला की शिकायत सही मिली तो जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed