फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Dengue cases increasing 70 patients admitted in BRD

गोरखपुर: डेंगू के बढ़ रहे मामले, 70 मरीज बीआरडी में हो चुके हैं भर्ती

Sun, 31 Oct 2021 12:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Oct 2021 12:47 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले दो माह के अंदर 70 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें गोरखपुर के भी मरीज शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज रेलवे कॉलोनी के हैं। यहां पर अब तक 14 से अधिक मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Dengue cases increasing 70 patients admitted in BRD
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों ने विभाग के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक डेंगू के 70 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है। बीआरडी, जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल मिलाकर कुल 17 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। विभाग के लिए सबसे बड़ी मुसीबत रेलवे कॉलोनी हो गई है। जहां आए दिन डेंगू के केस मिल रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी यहां न तो साफ-सफाई हो पा रही है और न ही विभाग दवा का छिड़काव कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 48 घंटे के अंदर जिले के 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 36 हो गई है। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले दो माह के अंदर 70 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें गोरखपुर के भी मरीज शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज रेलवे कॉलोनी के हैं। यहां पर अब तक 14 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। इसकी वजह से विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना है कि अगर रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई नहीं की गई तो मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। इसके अलावा शहर के बशारतपुर, तारामंडल जैसे इलाकों में भी मरीजों की संख्या अधिक है। इन क्षेत्रों में भी लगातार मरीज मिले हैं। इसके बाद भी विभाग इन इलाकों में दवा का छिड़काव नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कागजों में दौड़ रही मलेरिया विभाग की टीम

डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच मलेरिया विभाग की तरफ से केवल शहरी क्षेत्र में एंटी लार्वा जांच के लिए नौ टीमें बनाई गई है। लेकिन यह टीमें केवल कागजों में ही दौड़ रही है। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों को नोटिस देने के बाद टीम ऐसे जगहों पर नहीं पहुंच रही है, जहां पर डेंगू के मामले लगातार बढ़ृते जा रहे हैं।

रेलवे को पत्र, लेकिन अब तक नहीं हुई साफ-सफाई
रेलवे कॉलोनी में बढ़ते डेंगू के मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर साफ-सफाई कराने को कहा है। लेकिन पत्र मिलने के बाद न तो साफ-सफाई हुई न ही विभाग ने वहां दवा का कोई छिड़काव कराया। इसकी वजह से लगातार डेंगू के मच्छर रेलवे कॉलोनियों में पनप रहे हैं।

एक नजर आंकड़ों पर
साल   - केस   मौत
2017 - 11 - 02
2018 - 25 - 00
2019 - 114 - 01
2020 - 09 - 00
2021 - 36 - 00
  • डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ितों की जांच- 1238
  • एलाइजा जांच- 297

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि डेंगू के मामले बढ़े हैं। जिन इलाकों में डेंगू के केस मिले हैं। वहां पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। रेलवे को फिर से पत्राचार किया जाएगा कि वह रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई कराएं, जिससे की डेंगू के मामले बढ़ने न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed