{"_id":"61dd69d883af4a31872aa3e5","slug":"gorakhpur-dead-body-of-youth-found-in-ramgarhtal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रामगढ़ताल में युवक की मिली लाश, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रामगढ़ताल में युवक की मिली लाश, पहचान में जुटी पुलिस
Tue, 11 Jan 2022 04:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jan 2022 04:58 PM IST
सार
पुलिस अपने बीट व्हाट्सएप ग्रुपों पर युवक के शव को डालकर पहचान में जुटी है। वही उसकी तस्वीर आसपास के मोहल्लों में भी दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल में मंगलवार की दोपहर एक 35 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर कहीं बाहरी चोट के निशान नहीं है। पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कूड़ाघाट स्थित आवास विकास कालोनी के पीछे रामगढ़ताल पर बने रिंग बांध के किनारे पानी मे मंगलवार की दोपहर 2 बजे एक 35 वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा। शव की सूचना तत्कल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
युवक के जीन्स पेंट के जेब मे 450 रुपये (एक 200, दो 100-100 के व एक 50 का नोट) व रूम की चाभी मिली है। युवक जीन्स पैंट, शर्त, जैकेट, स्वेटर , मोजा व जूता पहने हुए है। उसका हाथ अकड़ कर सामने की ओर उठा हुआ है। वही युवक ने पावर का चश्मा लगाया हुआ है। उसकी हल्की दाढ़ी भी है। बाएं हाथ पर सोनम गोदा हुआ है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप से पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अपने बीट व्हाट्सएप ग्रुपों पर युवक के शव को डालकर पहचान में जुटी है। वही उसकी तस्वीर आसपास के मोहल्लों में भी दिखाया जा रहा है साथ ही अन्य थानों व चौकियों की पुलिस को भी फोटो भेजकर भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।