फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur daughter Riya made it to UP Volleyball team

खुशखबर: गोरखपुर की बेटी रिया ने बनाई यूपी वॉलीबॉल टीम में जगह, अस्पताल में भर्ती थी मां, लेकिन बेटी का नहीं टूटा हौसला

Wed, 11 May 2022 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 May 2022 12:07 PM IST
सार

रिया त्रिपाठी महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित यूथ नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। उनकी मां छह दिन अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन बेटी का हौसला नहीं टूटा। रिया ने अपनी दम पर यूपी वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई है।

विज्ञापन
Gorakhpur daughter Riya made it to UP Volleyball team
रिया त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जनपद की बेटी रिया त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई है। अब वह महाराष्ट्र के सांगली में 10-15 मई को होने वाले यूथ नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में खेलेंगी। मूलरूप से अंबेडकरनगर जिले के गांव पटोहा गानेपुर की निवासी रिया त्रिपाठी गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।

विज्ञापन


रिया 24 अप्रैल से 8 मई तक झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहीं थीं। 29 अप्रैल को उनकी मां रेखा तिवारी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां छह दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं। मां के घायल होने की सूचना पाकर बेटी अपनी मंजिल से भटक न जाए, इसलिए घरवालों ने सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद मां से फोन पर वार्ता नहीं होने पर परिवार ने उन्हें मां के घायल होने की जानकारी दी। बेटी ने साहस का परिचय देते हुए आठ मई को आयोजित मुख्य ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूपी की वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई। चयनित होने के बाद मां से फोन पर बात कर उन्हें सफलता समर्पित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बहराइच के चिलवरिया चीनी मील में कार्यरत हैं पिता
रिया के पिता विपिन तिवारी बहराइच के चिलवरिया चीनी मील में इलेक्टिशियन हैं। संवाददाता से बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटी ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई श्रीराम कुमार भानी इंटर कॉलेज से की है। वह बहराइच से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। चार भाई बहनों में रिया सबसे छोटी हैं। उनसे बड़े सचिन, सूजल और कशिश त्रिपाठी हैं।

सात साल की उम्र से खेल रही वॉलीबाल
रिया के परिवार में किसी का खेल से कोई नाता नहीं रहा है। पिता विपिन तिवारी ने बताया कि रिया जब सात साल की थी तभी से वॉलीबाल खेल रही है। बहराइच में पढ़ाई के दौरान स्कूल कोच संतोष ने उसमें वॉलीबाल के प्रति ललक जगाई।

 

इन्होंने दी बधाई
रिया की उपलब्धि पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, आजाद सिंह, कुमार मिश्रा अजय राय, रविन्द्र दुबे, पूर्वोत्तर रेलवे स्पोर्ट्स अफसर चंदविजय सिंह, जनार्दन सिंह यादव, बब्बन सिंह, संदीप पुंडीर, धर्मेश शाही आदि ने बधाई दी है।

रिया की उपलब्धियां
  • जूनियर नेशनल पश्चिम बंगाल में यूपी टीम से खेला।
  • जूनियर स्टेट गोरखपुर में गोरखपुर मंडल से चयनित।
  • सीनियर स्टेट आंबेडकरनगर में गोरखपुर मंडल से चयनित।
  • खेला इंडिया वॉलीबाल पंचकूला में यूपी टीम से चयनित।
  • यूथ नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में यूपी टीम से चयनित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed