फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur crushed Devipatan Mandal 13-0

Gorakhpur News: गोरखपुर ने देवीपाटन मंडल को 13-0 से रौंदा

Mon, 25 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur crushed Devipatan Mandal 13-0
स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मुरादाबाद मंडल को दी 14-0 से शिकस्त
विज्ञापन

67वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय 67वीं राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में गोरखपुर मंडल ने बालक वर्ग में देवीपाटन को 13-0 से रौंद दिया। बालिका वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुरादाबाद मंडल को 14-0 से शिकस्त दी।
रविवार को हुए अन्य मुकाबलों में अयोध्या ने मुरादाबाद को 6-0 से पराजित किया। सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने प्रयागराज को 3-0 से पराजित किया। आजमगढ़ ने बस्ती को 5-0 से शिकस्त दी। अलीगढ़ और बरेली के बीच मैच बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने आसमान में गुब्बारा उड़ाकर किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का विकास तभी संभव है जब उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। इसे खेल से हासिल किया जा सकता है। प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि खेल व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से जोड़ता है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक मंसाराम, डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य ओपी सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन पीएन सिंह व आभार ज्ञापन जफर अहमद खान ने किया। स्वागत मंडलीय सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय और जिला कोषाध्यक्ष किशोर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed