फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime

जूते-चप्पल की दुकानों पर भी उपद्रवियों की तलाश

Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime
नखास चौक के पास गस्त करते पुलिसकर्मी ।
जूते-चप्पल की दुकानों पर भी उपद्रवियों की तलाश
विज्ञापन

गोरखपुर। पिछले जुमे को कोतवाली के नखास में हुए बवाल के बाद पुलिस अब शहर के कोतवाली, राजघाट, गोरखनाथ और कैंट इलाके के जूते-चप्पल की दुकानों पर भी उपद्रवियों की तलाश कर रही है। पुलिस दुकानों पर जाकर उपद्रवियों की फोटो दिखाकर पूछ रही है कि इनमें से कोई जूता चप्पल खरीदने तो नहीं आया। पुलिस ने दुकानदारों को अपना नंबर देखकर सूचना देने को कहा है।
पिछले जुमे के दिन नखास चौराहे पर हुए पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद भारी संख्या में उपद्रवी जूता-चप्पल छोड़कर भागे थे। जिसे बाद में अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की टीम चार ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर ले गई थी। पुलिस को शक है कि जिन उपद्रवियों के जूते-चप्पल छूट गए वे खरीदने के लिए दुकानों पर जाएंगे। इसलिए उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने अब जूते-चप्पल की दुकानों का रुख किया है। शहर के जूते-चप्पल के दुकानदार फिरोज, अब्दुला ने बताया कि पिछले जुमे के बवाल के बाद जूते-चप्पल की बिक्री बढ़ गई है। इसके पहले जहां एक दिन में जहां दस से पंद्रह जूते-चप्पल बिकते थे वहीं इस समय संख्या बढ़कर बीस से पच्चीस हो गई है।
विज्ञापन

...
इन इलाकों की दुकानों पर है नजर
पुलिस और एलआईयू के लोग सादे कपड़ों और वर्दी में कोतवाली के नखास, चौरहिया गोला, अलीनगर, विजय चौक, गोलघर, घंटाघर, शाहमारूफ, थवई का पुल, गोरखनाथ सहित तमाम इलाकों के जूते-चप्पल की दुकानों पर अपनी नजर बनाए हुए है। बकायदा उन्हें उपद्रवियों की फोटो दिखाकर पूछा जा रहा है कि बवाल के बाद इनमे से कोई खरीददारी करने आया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कई दुकानदारों के कर्मचारी दुकान से नदारद, संदेह बढ़ा
पुलिस के पास जो खुफिया रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक बवाल में दुकान पर काम करने वाले कई कर्मचारी भी शामिल रहे हैं, जो इस समय काम पर नहीं आ रहे हैं। हालांकि ऐसे दस दुकानदारों से जब पुलिस ने संपर्क किया है कि तो उन्होंने घर में परेशानी होने की बात ही बताई है। पुलिस ने दुकानदारों को ऐसे कर्मचारियों के आते ही थाने लाने को भी कही है।

.....
पुलिस हर जगह पर उपद्रवियों की तलाश कर ही है। पुलिस के पास उपद्रव करने वालों के फोटो मौजूद है, जिससे काफी मदद मिल रही है। जल्द ही नामजद आरोपितों को पकड़ा जाएगा।
वीपी सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed