{"_id":"6087c6a9c769ce61e12802a6","slug":"gorakhpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-in-up-news-corona-sample-coronavirus-cases-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: गोरखपुर में एक्टिव केस नौ हजार पार, रोजाना आठ हजार से अधिक सैंपल ले रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: गोरखपुर में एक्टिव केस नौ हजार पार, रोजाना आठ हजार से अधिक सैंपल ले रहीं टीमें
Tue, 27 Apr 2021 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:39 PM IST
सार
गोरखपुर में 37,368 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 419 की मौत हो चुकी है। 27299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9650 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां हर रोज लगभग हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। यहीं नहीं मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना आठ हजार से अधिक कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में अब तक 37,368 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 419 की मौत हो चुकी है। 27299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9650 सक्रिय मरीज हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में सोमवार को 887 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 411 शहर के हैं। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में सात संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में खाली कराए कई वार्ड
कोरोना महामारी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के आर्थो, सर्जरी, महिला व पुरुष मेडिसिन, महिला सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग के सर्जरी वार्ड को पूरी तरह खाली करवा दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी कोरोना अस्पताल में लगा दी गई है। केवल गंभीर मरीजों की ओपीडी ट्रामा सेंटर में चलाई जा रही है।
विज्ञापन