{"_id":"6270350838b1560dea3e6a62","slug":"gorakhpur-controversy-over-car-collision-communal-tension-in-the-village-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : कार टकराने के विवाद में मारपीट, गांव में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : कार टकराने के विवाद में मारपीट, गांव में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात
Tue, 03 May 2022 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 01:16 AM IST
सार
देखते ही देखते विवाद दो संप्रदाय के बीच रंग लेने लगा और दोनों ही पक्ष से लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
तनाव के हालात...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपराइच इलाके के सिधवल चौराहे पर सोमवार रात कार टकराने को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद दो संप्रदाय के बीच रंग लेने लगा और दोनों ही पक्ष से लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई और एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात एसपी नाथ मनोज कुमार अवस्थी खुद थाने पहुंच गए और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलाला कांटा निवासी श्रवण कुमार पासवान का नंदा नगर में मकान है। उनका कहना है कि सोमवार रात परिवार लेकर वह महाराजगंज एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह सिहावल सीधाएल चौराहे पर पहुंचे थे कि उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई। ओवरटेक करने के दौरान टकराने के बाद दूसरी कार में सवार सरफराज ने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट करने के साथ उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और फिर महिलाओं को भी कार से उतारकर बदसलूकी करने लगे। मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। उधर आरोपित सरफराज का कहना है कि कार टकराने का विवाद होने के बाद श्रवण ने ही गांव से अपने लोगों को बुलाकर मारपीट की।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि कार टकराने को लेकर मारपीट हुई है। घायल का इलाज कराया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।