फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur city to get another new power substation by Diwali

Gorakhpur News: दिवाली तक गोरखपुर शहर को एक और नया बिजली उपकेंद्र, जानिए कब से होगा शुरू

Sat, 04 Nov 2023 12:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Nov 2023 12:52 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिजली निगम ने मेडिकल कॉलेज बिजली उपकेंद्र के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका निर्माण पहले ही हो गया है, अब सिर्फ परिचालन और मेंटीनेंस का काम है जिसे बिजली निगम देखेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur city to get another new power substation by Diwali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर शहरी खंड को एक और बिजली उपकेंद्र का उपहार मिलेगा। 10 एमवीए की क्षमता के मेडिकल कॉलेज बिजली उपकेंद्र को बिजली निगम को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के हजारों परिवार को पहले से बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।

विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने छह माह पहले करीब तीन करोड़ से इस बिजली घर का निर्माण कराया था। लेकिन प्रबंधन और बिजली निगम के सामंजस्य ना बन पाने के कारण परिचालन और मेंटीनेंस में दिक्कत होने पर बिजली निगम से बार-बार हैंडओवर लेने का अनुरोध करता रहा।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राप्तीनगर चतुर्थ खंड ने हैंडओवर लेने को प्रक्रिया शुरू करा दी। 10 नवंबर तक हैंडओवर की औपचारिकता पूरी होने के बाद नगरीय वितरण मंडल में 26 बिजली घर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपने विभिन्न अनुभागों को फाल्ट मुक्त बिजली आपूर्ति करने के लिए तीन करोड़ से अपने परिसर में 10 एमवीए क्षमता बिजली घर छह माह पहले तैयार कराया था। अब निगम में हैंडओवर होने के बाद इसका परिचालन और मेंटीनेंस अन्य बिजली उपकेंद्रों की तरह ही होगा।

राप्तीनगर खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बिजली उपकेंद्र बनाकर तैयार किया था, लेकिन परिचालन में कुछ दिक्कतें आ रही थीं। मेडिकल प्रशासन के अनुरोध कर बिजली उपेंद्र को खंड के अंर्तगत लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिजली निगम ने मेडिकल कॉलेज बिजली उपकेंद्र के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका निर्माण पहले ही हो गया है, अब सिर्फ परिचालन और मेंटीनेंस का काम है जिसे बिजली निगम देखेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed