{"_id":"64bf71778832993bd60852c6","slug":"gorakhpur-changing-rajghat-bridge-built-on-rapti-will-have-eight-lanes-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: आठ लेन होगा राप्ती पर बना राजघाट पुल, जल्द जारी होगा शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: आठ लेन होगा राप्ती पर बना राजघाट पुल, जल्द जारी होगा शासनादेश
Tue, 25 Jul 2023 12:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:23 PM IST
सार
करीब चार महीने पूर्व सेतु निगम ने इस पुल को आठ लेन करने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजी थी। सेतु निगम के डीपीआर में लखनऊ जाने वाली लेन के निर्माण में 192 करोड़ और गोरखपुर शहर की तरफ लेन के निर्माण के लिए 198 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर राजघाट। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राप्ती नदी पर बना राजघाट पुल अब आठ लेन का होगा। सोमवार को शासन की व्यय वित्त समिति ने सेतु निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। गोरखपुर से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले रास्ते पर स्थित राप्ती नदी पर राजघाट पुल बना है।
विज्ञापन
करीब चार महीने पूर्व सेतु निगम ने इस पुल को आठ लेन करने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजी थी। सेतु निगम के डीपीआर में लखनऊ जाने वाली लेन के निर्माण में 192 करोड़ और गोरखपुर शहर की तरफ लेन के निर्माण के लिए 198 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दक्षिणांचल से जोड़ेगी सहजनवां-दोहरीघाट लाइन, जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
पुल के दोनों ओर जमीन अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आठ लिंक पुल बनाने की योजना के लिए जल्द ही जमीनों का अधिग्रहण भी शुरू हो जाएगा। इससे लखनऊ और वाराणसी से गोरखपुर आने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन का निर्माण चल रहा है। इस पुल के बन जाने के बाद नौसड़ से वाराणसी फोरलेन और लखनऊ जाने वाले रास्ते पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान पुल के समानांतर ही नए पुल बनाए जाएंगे। इनकी लंबाई 400 मीटर और चौड़ाई 8.50-8.50 मीटर होगी। राजघाट का पुराना पुल वर्ष 1965 में बना था।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि राजघाट पुल को आठ लेन बनाने के प्रस्ताव को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी हो जाएगा।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि राजघाट पुल को आठ लेन बनाने के प्रस्ताव को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी हो जाएगा।