फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur bjp news

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : पंकज

Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur bjp news
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : पंकज
विज्ञापन

गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों के हत्यारोपित विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत के मामले में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब पंकज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश स्पष्ट है। कानून-व्यवस्था से जो भी खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी और उन्हें संरक्षण देने वाले भी जेल जाएंगे।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पहली जिम्मेदारी यूपी की 23 करोड़ जनता के प्रति बनती है। सरकार अपराध, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। विपक्ष के जो नेता विकास दुबे की मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का चेहरा भी देखना चाहिए। अब अपराधियों को संरक्षण देने के दिन लद गए हैं। जो संरक्षण देगा, वह भी जेल जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल पर भाजपा नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अखिलेश जमीनी नेता नहीं हैं। अब डिजिटल नेता बन गए हैं। सिर्फ ट्वीटर पर सवाल उठाने से काम नहीं चलता है। उनकी सरकार थी तो बदमाश खुलेआम घूमते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

पीएम के एक साल का कार्यकाल ऐतिहासिक
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की मौजूदगी में पंकज ने कहा कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री ने आम जनता की फिक्र की है। जीडीपी का करीब दस फीसदी आर्थिक पैकेज का एलान किया। इसका लाभ यूपी सहित देश के 80 करोड़ लोगों को मिला है। हर जरूरतमंद को सितंबर तक राशन मिलेगा। जरूरतमंदों के बैंक अकाउंट में पैसा भी भेजा गया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी राहत मिली है। कृषि को विशेष दर्जा दिया गया है। छोटे उद्योगों की उम्मीदें राहत पैकेज से पूरी हुई हैं। सरकार ने अब दो करोड़ रुपये के टेंडर को ग्लोबल न करने का फैसला लिया है। इसका फायदा देश को मिलेगा। इस मौके पर बृजेश मणि मिश्र, केएम मझवार, चंदन आर्य सहित तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ इकाइयों का सत्यापन 20-21 जुलाई को
गोरखपुर। भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा भी की गई। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि संगठन में बूथ समिति सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है। यदि बूथ की इकाई मजबूत कर लेते हैं तो कोई भी चुनाव बड़े ही आसानी से जीत सकते हैं। जिले की सभी बूथों पर समितियों का सत्यापन 20 और 21 जुलाई को की जाए। सेक्टरों की बैठकें 22 और 23 जुलाई को होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed