फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Ayodhya passenger 80 passengers departed from Gorakhpur

रेलवे अपडेट: ढाई साल बाद ट्रेन चली गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर, नहीं मिल रहे यात्री

Wed, 04 May 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 May 2022 12:25 PM IST
सार

गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर में गोरखपुर से सोमवार को 80 और मंगलवार को 89 यात्री गए। ट्रेन में साधारण श्रेणी के दस कोच लगाए जा रहे, एक कोच में 80 सीटें होती हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur-Ayodhya passenger 80 passengers departed from Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में बंद हुई गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर (05425/05426) ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने ढाई साल बाद चला तो दिया, लेकिन ट्रेन लगभग खाली चल रही है। ट्रेन में साधारण श्रेणी के दस कोच लगते हैं और एक कोच में 80 सीटें होती हैं। इस तरह इसमें कम से कम 800 यात्री यात्रा कर सकते हैं। सोमवार को गोरखपुर जंक्शन से केवल 80 यात्रियों को लेकर ट्रेन गई थी, जबकि मंगलवार को 89 यात्री इस ट्रेन से गए।

विज्ञापन


दरअसल, अयोध्या पैसेंजर ट्रेन से सफर करके श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी दर्शन करना यात्रियों के लिए ज्यादा मुफीद नहीं रहता है। इसकी बड़ी वजह ट्रेन से सफर करने में ज्यादा समय का लगना है। गर्मी में ट्रेन की जगह बस से यात्रा करना लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


यात्री अगर ट्रेन से सफर करते हैं, तो 6:25 घंटे लगते हैं, इसकी जगह बस या निजी साधन से सफर करने में दो से ढाई घंटे में अयोध्या पहुंच जाते हैं। रुस्तमपुर के सुशील पांडेय कहते हैं, ट्रेन से अगर अयोध्या दर्शन के लिए जाते हैं तो पूरा दिन लग जाएगा। बस से आधे समय में घर लौट आएंगे। फोरलेन पर हर आधे घंटे पर बस मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो मई को टिकट की बिक्री का हाल

स्टेशन        टिकट की संख्या
गोरखपुर          80         
डोमिनगढ़        07

तीन मई को टिकट की बिक्री

स्टेशन        टिकट की संख्या
गोरखपुर       89
डोमिनगढ़     11

ट्रेन का शेड्यूल
05425 गोरखपुर-अयोध्या अनारक्षित स्पेशल, गोरखपुर से सुबह 07:10 बजे रवाना होती है और अयोध्या दोपहर 1:35 बजे पहुंचती है। वापसी में 05426 अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल अयोध्या से दोपहर 1:45 बजे चलती है और गोरखपुर शाम 7:15 बजे पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed