{"_id":"64df60e2e4d34d8fd107e108","slug":"gorakhpur-ayodhya-fourlane-will-remain-diverted-till-august-22-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन 22 अगस्त तक रहेगा डायवर्ट, यहां जाने नया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन 22 अगस्त तक रहेगा डायवर्ट, यहां जाने नया रास्ता
Fri, 18 Aug 2023 05:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर/बस्ती/महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर/बस्ती/महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:48 PM IST
सार
अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त की रात से बाराबंकी बॉर्डर से हाइवे को डायवर्ट किया गया है। अयोध्या में सावन और कावड़ मेला को देखने के लिए पूर्वांचल समेत कई जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में संतकबीरनगर और अयोध्या से रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में सावन मेले और कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। यह डायवर्जन बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात 12 बजे से लागू किया गया है। जो 22 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के दबाव को देखते हुए यह तात्कालिक निर्णय लिया गया है। इसमें गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बड़ेवन व पॉलीटेक्निक चौराहे से डुमरियागंज होते हुए गोंडा की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े वाहनों को नियंत्रित तरीके आने-जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त की रात से बाराबंकी बॉर्डर से हाइवे को डायवर्ट किया गया है। अयोध्या में सावन और कावड़ मेला को देखने के लिए पूर्वांचल समेत कई जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में संतकबीरनगर और अयोध्या से रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फैमिली आईडी कार्ड: न सरकार को फिक्र न लोगों को, नतीजा-रफ्तार सुस्त
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से धनघटा होते हुए कलवारी टांडा से होकर लखनऊ के लिये भेजा जा रहा है। जबकि लखनऊ से गोरखपुर वाले वाहनों को अयोध्या बाराबंकी बॉर्डर से होकर नबावगंज, कर्नेलगंज होकर भेजा जा रहा है।
छोटे वाहन और आवश्यक सामग्री वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन सहित कई वाहनों पर सहूलियत दिया गया है। एनएचएआई के आरई ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया अयोध्या में सावन मेला और कावड़ मेले में काफी भीड़ होने के चलते हाइवे को डाइवर्ट किया गया है।