फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family ID Card Neither government no people care

फैमिली आईडी कार्ड: न सरकार को फिक्र न लोगों को, नतीजा-रफ्तार सुस्त

Fri, 18 Aug 2023 03:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Aug 2023 03:41 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से बीते मार्च माह में फैमिली आईडी कार्ड परिवार पहचान पत्र की शुरुआत की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि जिनके पास राशन कार्ड हैै, उनका कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी कार्ड में बदल जाएगा। इनके अलावा अन्य लोगों को कार्ड बनवाना होगा।

विज्ञापन
Family ID Card Neither government no people care
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

लोगों के भले के लिए शुरू की गई फैमिली आईडी कार्ड के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ पा रही है। वजह यह है कि न तो सरकार की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा, और न ही लोगों को ही चिंता नजर आ रही। इससे योजना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। हालांकि विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था के अनिवार्य न होने की वजह से लोग इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस कार्ड के बन जाने से यह पता चल जाएगा कि परिवार में कितने बेराेजगार हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की पहल होती। साथ ही यह पहचान पत्र बन जाने से अलग-अलग परिचय पत्र की जरूरत नहीं होगी। एक ही दस्तावेज पर सरकारी काम कराने में आसानी होगी। लेकिन, जागरूकता के अभाव में यह गंभीर पहल परवान नहीं चढ़ पा रही।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से बीते मार्च माह में फैमिली आईडी कार्ड परिवार पहचान पत्र की शुरुआत की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि जिनके पास राशन कार्ड हैै, उनका कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी कार्ड में बदल जाएगा। इनके अलावा अन्य लोगों को कार्ड बनवाना होगा। आवेदक अपने नजदीक के ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ई-डिस्ट्रिक्ट ऑफिस पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिले में फैमिली कार्ड के लिए कुल 2463 आवेदन हुुए हैं। इनमें लंबित आवेदन 552 हैं, जबकि 566 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है। आवेदन में गड़बड़ी की वजह से 1345 आवेदन पत्र अस्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नई गाइडलाइन जारी: अब सभी पढ़ पाएंगे डॉक्टर साहब का पर्चा, साफ अक्षरों में लिखना होगा दवाओं के नाम

ऐसे बनेगा कार्ड, एक कागज से चल जाएगा काम

जानकारों के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पर आवेदक को 15 अंक का आवेदन नंबर मिलेगा। आवेदन में परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लगाना होता है। आवेदन के बाद आवेदक सहित परिवार के अन्य सदस्यों की जांच होती है। जमा किए गए सभी आधार कार्ड पर अलग-अलग वन टाइम पासवर्ड आते हैं, जिनको आवेदन में दर्ज कराना होगा। यदि परिवार का कोई सदस्य पहले से किसी अन्य परिवार से जुड़ा है, तो उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। फैमिली आईडी कार्ड से सभी सरकारी विभागों में अलग-अलग प्रमाण पत्र लगाने के बजाय एक प्रमाण पत्र से काम चल जाएगा।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह व्यवस्था अनिवार्य नहीं है। इसलिए लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सभी सीएससी संचालकों से कहा गया है कि व्यक्तिगत रूप इसके लिए लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed