{"_id":"64ea9e63128f2243100fa063","slug":"gorakhpur-amarmani-and-madhumani-did-not-do-any-work-in-jail-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur : अमरमणि और मधुमणि ने जेल में नहीं किया कोई भी काम, जेल अधीक्षक ने बताया क्यों नहीं किया कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur : अमरमणि और मधुमणि ने जेल में नहीं किया कोई भी काम, जेल अधीक्षक ने बताया क्यों नहीं किया कुछ
Sun, 27 Aug 2023 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:23 AM IST
सार
जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय के मुताबिक दंपती बीमार थे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में आराम की बात लिखी थी। दूसरे, वह अधिकांश समय मेडिकल कॉलेज में रहे। इस वजह से उनसे काम नहीं लिया गया।
विज्ञापन
अमरमणि त्रिपाठी व मधुमिता शुक्ला file pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में 18 साल 7 माह की अपरिहार्य सजा के दौरान पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और 17 साल 9 माह की सजा में उनकी पत्नी मधुमणि ने जेल में कोई काम नहीं किया। यही वजह है कि उनका एक रुपया मेहनताना भी नहीं बना है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय के मुताबिक दंपती बीमार थे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में आराम की बात लिखी थी। दूसरे, वह अधिकांश समय मेडिकल कॉलेज में रहे। इस वजह से उनसे काम नहीं लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, उम्रकैद की सजा काट चुके दंपती रिहाई के बाद भी शनिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती रहे। माना जा रहा है कि दोनों अभी कुछ दिन और वहीं रहेंगे। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही डॉक्टरों की सलाह पर घर जाएंगे। सजा होने के बाद जेल जाने पर कैदियों से कोई न कोई काम कराया जाता है। नियमानुसार इसके लिए उन्हें पारिश्रमिक भी मिलता है।
विज्ञापन