फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Air Pollution level increased again As soon water sprinkling stopped

Gorakhpur Air Pollution: गोरखपुर में पानी का छिड़काव बंद, फिर बढ़ा वायु प्रदूषण

Fri, 26 Nov 2021 09:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 09:17 AM IST
सार

शहर की अत्यंत खराब स्थिति होने पर डीएम ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य स्थलों पर पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Gorakhpur Air Pollution level increased again As soon water sprinkling stopped
गोरखपुर में प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के निर्माण वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव बंद होते ही शहर में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। गुरुवार को गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 242 दर्ज किया गया। जबकि, मात्र दो दिन पहले यह 112 तक पहुंच गया था। छिड़काव बंद होने के बाद से इसमें फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। शहर एक्यूआई में फिर से येलो जोन में पहुंच गया है
विज्ञापन


दिवाली के बाद गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता काफी खराब हुई थी। नौ नवंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 392 तक पहुंच चुका था। अत्यंत खराब स्थिति होने पर डीएम ने शहर के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्माण कार्य स्थलों पर पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ दिन पानी का छिड़काव कराया गया। इसके बाद गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ, लेकिन अब छिड़काव बंद होने के बाद फिर से हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 242 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि फिर से हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। पिछले दो दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हो रही है। डीएम के संज्ञान में बातों को लाते हुए नगर आयुक्त से फिर से पानी का छिड़काव का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed