{"_id":"6ad91f3b116defda3c02893c","slug":"police-have-located-the-teenage-girls-who-went-missing-while-on-their-way-to-school-gorakhpur-news-c-205-1-ksh1034-170667-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल जाने के दौरान लापता हुईं किशोरियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल जाने के दौरान लापता हुईं किशोरियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के दौरान लापता हुईं अगल-बगल के दो गांवों की दो किशोरियों को पुलिस ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे से ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी।
चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी करीब 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। 17 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे बगल के गांव निवासी उसकी सहेली उसे घर से बुलाकर स्कूल जाने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब उनकी पुत्री घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी सहेली के घर जाकर जानकारी ली। वहां पता चला कि वह भी घर नहीं पहुंची है। इसके बाद दोनों परिवारों ने किशोरियों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला।
परेशान परिजन ने दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अज्ञात पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोरियों के बरामदगी में जुट गई। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों किशोरियां फाजिलनगर कस्बे में एक व्यक्ति के यहां है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लेते आई। थानाध्यक्ष चौराखास महेंद्र प्रजापति ने बताया कि दोनों किशोरियों को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और उन दोनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।