फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur AIIMS Radiologist ill patient returned without examination

गोरखपुर एम्स: रेडियोलॉजिस्ट बीमार, बिना जांच के लौटे मरीज

Fri, 03 Feb 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Feb 2023 01:06 PM IST
सार

अल्ट्रासाउंड जांच के लिए करीब 15 दिन की वेटिंग चल रही है। रेडियोलॉजिस्ट के स्वस्थ होने के बाद अतिरिक्त कार्य किया जाएगा। सामान्य वेटिंग लिस्ट के साथ ही छूटे हुए मरीजों को भी जांच के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS Radiologist ill patient returned without examination
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड के लिए आए करीब 45 मरीज बिना जांच ही लौट गए। बताया जा रहा है कि रेडियोलॉजिस्ट की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से जांच ठप रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स में अल्ट्रासाउंड की जांच पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) के जरिए हिंद लैब करता है। बताया जाता है कि हिंद लैब के रेडियोलॉजिस्ट बृहस्पतिवार को बीमार होने की वजह से आए ही नहीं। अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे करीब 45 मरीजों को चार घंटे इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा। मरीजों के साथ तीमारदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंद लैब द्वारा मरीजों को सुबह 8 बजे बुला लिया गया था। ज्यादातर मरीज खाली पेट रहे। दोपहर करीब 12 बजे मरीजों को डॉक्टर के नहीं उपलब्ध होने  की सूचना दी गई। हिंद लैब के प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि जांच करने वाले रेडियोलॉजिस्ट बीमार हैं। इस वजह से जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड जांच के लिए करीब 15 दिन की वेटिंग चल रही है। रेडियोलॉजिस्ट के स्वस्थ होने के बाद अतिरिक्त कार्य किया जाएगा। सामान्य वेटिंग लिस्ट के साथ ही छूटे हुए मरीजों को भी जांच के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed