{"_id":"60bc50668ebc3ed22e33b4cd","slug":"gorakhpur-administration-will-increase-corona-vaccination-camp-from-election-model-for-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन: जागरूकता के लिए ‘इलेक्शन मॉडल’ अपनाएगा गोरखपुर प्रशासन, इस महीने करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन: जागरूकता के लिए ‘इलेक्शन मॉडल’ अपनाएगा गोरखपुर प्रशासन, इस महीने करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
Sun, 06 Jun 2021 10:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:04 AM IST
सार
कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनसे अपील की जाएगी कि वे टीका लगवा लें।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए गोरखपुर जिला प्रशासन कैंपों की संख्या बढ़ाने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के प्रसार पर भी मंथन कर रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ‘इलेक्शन मॉडल’ अपनाएगा। जिस तरह से राजनीतिक पार्टियां बूथवार मतदाता सूची के जरिए लोगों का समर्थन जुटाती हैं, उसी तरह जिला प्रशासन भी बूथवार मतदाता सूची का प्रयोग लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के लिए करेगा।
सूची में शामिल सभी लोग 18 साल से ऊपर के होते हैं। इन लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनसे अपील की जाएगी कि वे टीका लगवा लें। टीका किस केंद्र पर लग रहा है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन का अधिक जोर होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 30 लाख मतदाता हैं जबकि शहर में करीब आठ लाख। अभी जिले में रोजाना करीब 10 से 12 हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी महीने प्रशासन यह संख्या बढ़ाकर 25 हजार प्रतिदिन करने की कोशिश करेगा। जिले में 30 फीसदी लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस महीने करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाना है। आगे इसे और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इलेक्शन मॉडल को अपनाया जाएगा। बूथवार मतदाता सूची के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।