फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath Temple Road 42 marked possessions demolished by bulldozers

गोरखनाथ मंदिर रोड: 42 चिह्नित कब्जे... बुलडोजर ने तोड़े, वसूला गया 62 हजार जुर्माना

Fri, 15 Dec 2023 12:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ता ने गोरखनाथ पुल से उतरने के साथ ही मंदिर गेट तक सड़क के दोनों तरफ अभियान चलाया। इस दौरान तमाम स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर बनाए रैंप को तोड़ा गया।

विज्ञापन
Gorakhnath Temple Road 42 marked possessions demolished by bulldozers
गोरखनाथ मंदिर रोड पर अतिक्रमण हटाते नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम ने गोरखनाथ पुल से मंदिर के मुख्य द्वार तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 62 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ता ने गोरखनाथ पुल से उतरने के साथ ही मंदिर गेट तक सड़क के दोनों तरफ अभियान चलाया। इस दौरान तमाम स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर बनाए रैंप को तोड़ा गया। नाला पर ठेला और स्टॉल लगाकर किए अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का गोलघर गलियारा: लालजी टंडन ने पुलिस से खाली करवाए..सपाई राज में करा दिए पक्के कब्जे
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने अतिक्रमण हटाने से इन्कार किया, उनके सामान जब्त लिए गए। कई शापिंग मॉल के सामने सड़क पर लगे विज्ञापन वाले बोर्ड को जेसीबी से तोड़ा गया। दस्ते को कई स्थानों पर विरोध का सामना करना पड़ा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed