{"_id":"5e757b508ebc3e6fc8491d21","slug":"gorakhnath-temple-and-maa-pateshwari-temple-balrampur-closed-till-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, 31 मार्च तक गोरखनाथ और मां पाटेश्वरी मंदिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, 31 मार्च तक गोरखनाथ और मां पाटेश्वरी मंदिर बंद
Sat, 21 Mar 2020 04:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
gorakhnath temple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए नाथ संप्रदाय की सर्वोच्च सिद्धपीठ गोरखनाथ मंदिर को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस अवधि में सामान्य श्रद्धालु गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
नाथ संप्रदाय से संबंधित प्रमुख शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर बलरामपुर भी सामान्य श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। गोरखनाथ मंदिर प्रबंध समिति का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
साथ ही 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की बात कही है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है। यह पहला मौका है, जब बीमारी या फिर वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए गोरखनाथ मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
भीम सरोवर में स्नान भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि मंदिर प्रबंधन की तरफ से नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना की जाएगी। आरती भी होगी। दोपहर की भोग आरती और शाम की संध्या आरती भी होगी लेकिन किसी भी कार्यक्रम में सामान्य श्रद्धालु हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
इसी तरह नाथ संप्रदाय से संबंधित प्रमुख शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर बलरामपुर के सूरजकुंड में भी स्नान प्रतिबंधित रहेगा।