फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhdham arrived on platform three hours early crowd dispersed - got relief

Gorakhpur News: तीन घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर आ गई गोरखधाम, यात्री भी पड़ गए हैरत में

Fri, 24 Nov 2023 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
Gorakhdham arrived on platform three hours early crowd dispersed - got relief
गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाल।

छठ पूजा के बाद अब वापस लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस को समय से तीन घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर खड़ा कर दिया। इससे फायदा यह हुआ कि एक साथ भीड़ ट्रेन में चढ़ने नहीं दौड़ी। लोग आते गए और कोच में चढ़ते गए। हालांकि, स्लीपर कोच में भी जनरल टिकट लेकर लोग घुस गए, जिसके चलते पहले से ही रिजर्व टिकट बुक कराने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


बिहार से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जाने वाली ट्रेनें पहले से ही पैक होकर आ रहीं हैं। स्लीपर कोच में भी जनरल डिब्बे जैसी हालत हो गए हैं। भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने गोरखधाम एक्सप्रेस को दोपहर लगभग एक बजे ही प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ा कर दिया। कोच का फाटक खुलते ही यात्री अपनी सीट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक इस ट्रेन के प्लेटफार्म पर भीड़ बिल्कुल कम हो गई। वहीं, बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली और सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बिहार से आने वाले यात्री भरे हुए थे। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यहां के यात्री भी जैसे-तैसे कोच में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गरीबों की बस्ती के बंटी बबली: जयकरन करवाता है सौदा, प्रियंका बनाती है माहौल

20 मिनट की देरी से आई सत्याग्रह
सत्याग्रह एक्सप्रेस का गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर तीन बजकर 25 मिनट पर है। अक्सर ही यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5-10 मिनट पहले ही पहुंचती है। बुधवार को यह करीब 12 मिनट पहले आ गई थी।

इसे भी पढ़ें: परदेसियों और बरात में आए वाहन से भी बढ़ा रहा प्रदूषण, भीड़ से परेशान गोरखपुर

इसके चलते बृहस्पतिवार को इस ट्रेन के यात्री पहले से ही प्लेटफार्म पर टहल रहे थे। ट्रेन के समय से आने की घोषणा होती रही, लेकिन ट्रेन करीब 20 मिनट विलंब से एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर स्टेशन पर उतरे। इस खाली हुए जगह को यहां से चढ़े यात्रियों ने भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed