फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakh society proud of prem bahadurs martyrdom

प्रेम बहादुर की शहादत पर गोरखा समाज को गर्व

Sat, 28 Nov 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
gorakh society proud of prem bahadurs martyrdom
प्रेम बहादुर की शहादत पर गोरखा समाज को गर्व
विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जवान को दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखा समाज के लोगों ने पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद गोरखा जवान नायक प्रेम बहादुर कार्की की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नेपाल के दांग जिले के गोरखा जवान नायक प्रेम बहादुर कार्की श्रीनगर में तैनात थे। समाज के लोगों ने कहा कि गोरखा सैनिक भारत की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में हमेशा आगे रहते हैं। प्रेम बहादुर की शहादत पर गोरखा समाज को गर्व है।

गोरखा समाज के अध्यक्ष मनोज राना ने बताया कि शहीद नायक प्रेम बहादुर कार्की करीब 14 साल पहले नौतनवां कस्बे के सरोजनी नगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। यहीं के पते पर सेना में उनकी भर्ती हुई थी, लेकिन उनके पिता लाल बहादुर कार्की अपना मकान बेचकर नेपाल के दांग जिला स्थित अपने पैतृक गांव चले गए। दूरभाष पर प्रेम बहादुर के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed